अक्षय कुमार के लिए हमेशा लकी रही है ये हीरोइन, अक्की संग दे चुकी है 7 हिट फिल्में, दो साल से है फिल्मों से दूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. लेकिन उनके इस सफर में एक एक्ट्रेस बड़ी लकी साबित हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन हैं अक्षय की लकी हीरोइन, दी हैं कई हिट फिल्में!

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में भी अपनी जगह बना सकती है. बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. लेकिन उनके इस सफर में एक एक्ट्रेस बड़ी लकी साबित हुई हैं. उनका नाम कैटरीना कैफ है. इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक माना जाता है. आइए देखते हैं अक्की-कैट ने एक साथ मिलकर कितनी फिल्म की हैं और उनका परफॉर्मेंस कैसा रहा है - 

ये भी पढ़ें; 2012 की असली धुरंधर थी आयुष्मान खुराना की ये फिल्म, 4 करोड़ की फिल्म ने की थी 15 गुना कमाई

हमको दीवाना कर गए 

अक्षय और कैटरीना की साथ में यह पहली फिल्म थी, जो 2006 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 

नमस्ते लंदन 

नमस्ते लंदन 2007 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. करीब 21 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 71.4 करोड़ कमाए और हिट साबित हुई.

Advertisement

वेलकम 

कॉमेडी से भरपूर फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 32 करोड़ के बजट पर लगभग 117.91 करोड़ का कारोबार किया थी. यह फिल्म जबरदस्त हिट रही और आज भी दर्शकों की पसंदीदा है. इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया मिम्स में जमकर इस्तेमाल हो रहे हैं. 

सिंह इज किंग 

अक्की-कैट की सिंह इज किंग 2008 में आई एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था. इसमें ओम पुरी, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी, सोनू सूद और मनोज पाहवा भी अहम किरदारों में हैं. 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 136 करोड़ कमाए थे. 

Advertisement

दे दना दन 

भले ही क्रिस्टिक्स से कॉमेडी फिल्म को सराहना नहीं मिली हो, लेकिन फिल्म आज भी कई फैंस के दिलों में है. 2009 में आई दे दना दन ने 40 करोड़ के बजट पर 81.90 करोड़ की कमाई की थी.

तीस मारखां 

यह फिल्म एवरेज रही, लेकिन इसने 45 करोड़ के बजट पर 101.89 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में अक्षय और कैटरीना के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे. 

सूर्यवंशी 

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के जरिए अक्षय और कैटरीना ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. इस एक्शन फिल्म ने 160 करोड़ के बजट पर 294.91 करोड़ की कमाई की और बड़ी हिट साबित हुई.

क्यों खास है यह जोड़ी?

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. इस जोड़ी ने लगभग हर जॉनर, जैसे- कॉमेडी, रोमांस और एक्शन में दर्शकों का दिल जीता है. यही वजह है कि कैटरीना को अक्षय कुमार की सबसे ‘लकी' ऑन-स्क्रीन पार्टनर माना जाता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon