दिल्ली के करोल बाग की ये एक्ट्रेस बनी सिंगल मदर, 58 की उम्र में इंस्टाग्राम पर मांगा काम, 7 साल बाद जीत ले गई नेशनल अवॉर्ड

दिल्ली के करोल बाग से निकलीं इस एक्ट्रेस ने सिंगल मदर बनने से लेकर 58 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर काम मांगने तक कई मुश्किल दौर देखे. लेकिन उनकी दूसरी पारी इतनी दमदार रही कि फिल्मों और OTT पर छाने के बाद उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
66 वर्षीय इस एक्ट्रेस की बढ़ रही डिमांड

आज बॉलीवुड में नीना गुप्ता का नाम दमदार अभिनय की मिसाल माना जाता है, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर आसान नहीं रहा. दिल्ली के करोल बाग में पली-बढ़ीं नीना ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे. एक दौर ऐसा भी आया जब फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया. 58 साल की उम्र में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अच्छे रोल की मांग की, जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया. इससे पहले वह समाज की परवाह किए बिना सिंगल मदर बनने का फैसला भी ले चुकी थीं. संघर्षों से भरी इस यात्रा के बाद उन्होंने न सिर्फ करियर में शानदार वापसी की, बल्कि सात साल बाद नेशनल अवॉर्ड जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया. 

करोल बाग से बॉलीवुड तक क सफर 

नीना गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुई. इसके बाद उन्होंने थिएटर की दुनिया से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और फिल्मों व टेलीविजन में पहचान बनाई. निजी जिंदगी में वह उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते से उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म हुआ. समाज की तमाम आलोचनाओं के बावजूद नीना ने शादी किए बिना बेटी की परवरिश अकेले की और सिंगल मदर के रूप में नई मिसाल कायम की. बाद में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की.   

OTT और फिल्मों में दूसरी पारी रही शानदार

साल 2017 में नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह मुंबई में रहती हैं और एक अच्छी अभिनेत्री हैं, जिन्हें अच्छे रोल की तलाश है. उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और इसके बाद उन्हें ‘बधाई हो' जैसी फिल्म मिली, जिसने उनके करियर को नई उड़ान दी.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने ‘पंचायत', ‘मसाबा मसाबा', ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान', ‘ऊंचाई', ‘वध' और कई चर्चित फिल्मों व वेब सीरीज में शानदार अभिनय किया. साल 2022 की फिल्म ‘ऊंचाई' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला. आज नीना गुप्ता इस बात की मिसाल हैं कि प्रतिभा और मेहनत की कोई उम्र नहीं होती और दूसरी पारी भी पहली से ज्यादा सफल हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन के इस शो की शक्तिमान से ज्यादा थी रेटिंग, सिर्फ 40 एपिसोड से घर-घर की पहचान हो गए थे खोपड़ी, कादिरभाई और घंशू भिखारी 

Featured Video Of The Day
डिवाइडर से टकराते ही धमाके से जल उठा टैंकर, कौशांबी हादसे का ये CCTV डरा देगा
Topics mentioned in this article
Neena Gupta
Entertainment
Bollywood