बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने कपूर परिवार की लेगेसी को आगे बढ़ाया है. करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में काफी बड़ी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ रोमांस करती हुई नजर आईं. गोविंदा और सलमान के साथ स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया. करिश्मा कपूर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. इन दिनों एक्ट्रेस वेब सीरीज ब्राउन (Brown) में नजर आने वाली हैं. जब से शो का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया है. करिश्मा के फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. इस शो को फिल्म मेकर अभिनय देव ने डायरेक्ट किया है. अभिनय बॉलीवुड का वो नाम हैं, जिन्होंने फोर्स 2 जैसी फिल्म डायरेक्ट की हैं. हाल ही में डायरेक्टर अभिनय देव (Abhinay Deo) ने NDTV से बात की और फिल्म से जुड़ी कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.
डायरेक्टर ने करिश्मा कपूर का सुनाया किस्सा
डायरेक्टर ने करिश्मा कपूर का किस्से सुनाते हुए बताया कि इस शो में एक्ट्रेस का कैरेक्टर बहुत ही इंटेंस है. मैं अपने इस शो में ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहता था, जिसने पहले इस तरीके का किरदार नहीं किया हो. इसलिए मैंने करिश्मा कपूर को चुना. जब मैंने करिश्मा कपूर को बताया कि उनको इस शो में सिगरेट पीना है तो वह काफी डर गई थीं. क्योंकि उन्होंने पहले कभी सिगरेट नहीं पी थी. लेकिन करिश्मा कपूर यह शो करने के लिए राजी हो गई थीं. पहले करिश्मा कपूर को सिगरेट को रोल करना नहीं आता था. हमने करिश्मा कपूर को सिगरेट बनाना सिखाया. उनको शुरुआत में सिगरेट पीने में काफी दिक्कत होती थी. फिर एक्ट्रेस के लिए तंबाकू का एक दूसरा फ्लेवर मंगवाया. जिससे करिश्मा अपने आप को कंफर्ट महसूस करें. करिश्मा कपूर ने अपना किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था. लेकिन जिस दिन शूटिंग खत्म हो गई. करिश्मा कपूर ने सिगरेट पीना बंद कर दिया था. करिश्मा कपूर एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. उनके साथ काम करना एक यादगार पल था.
करिश्मा का वर्क फ्रंट
अगर करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में एक्टर हरीश उनके साथ नजर आए थे. यह फिल्म कमर्शियल हिट हुई थी. अगर करिश्मा कपूर की पिछली फिल्म की बात करें तो वह साल 2024 में रिलीज हुई 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान नजर आए थे. अब दर्शकों को करिश्मा कपूर के इस आने वाले प्रोजेक्ट का इंतजार है.
करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ
करिश्मा कपूर ने अपनी निजी जीवन में बहुत ही संघर्ष किया है. बीते साल उनके पूर्व पति संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. जिसके बाद करिश्मा कपूर के जीवन में भूचाल आ गया था. इन दिनों करिश्मा कपूर अपने फिल्मी करियर में काफी व्यस्त हैं और अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं. इसके अलावा करिश्मा कपूर रियलिटी शो में भी नजर आ रही हैं. जहां वह अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी कई बातें अपने फैंस के बीच शेयर करती हुई दिखती हैं.
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के समर्थन में आए रजा मुराद, कहा, 'कोई किसी की रोजी-रोटी नहीं छीन सकता'