34 साल से रूठे हुए बॉयफ्रेंड को मना रहा है करिश्मा-अजय का यह गाना, उदित नारायण- साधना सरगम की आवाज में बना कल्ट

आज हम उनके 90 के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खास है. यह एक लव सॉन्ग है, जिसमें हीरोइन, हीरो को मनाने के लिए गाना गाती है.  रूठे हुए प्यार को मनाने के लिए वह अपने प्यार का इजहार करती है. यह गाना कल्ट है और आज भी लवर्स की बीच लोकप्रिय है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
34 साल से रूठे हुए बॉयफ्रेंड को मना रहा है  करिश्मा- अजय का यह गाना
नई दिल्ली:

90s बॉलीवुड के लिए बेहद खास था. इस दौर में एक से बढ़ कर एक कालजयी गाने बनें, जो हमेशा के लिए अमर हो गए.  90 के लोकप्रिय गायकों में शुमार उदित नारायण के कई गाने हैं, जिन्होंने फैंस को अपना दीवाना बना दिया. आज हम उनके 90 के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खास है. यह एक लव सॉन्ग है, जिसमें हीरोइन, हीरो को मनाने के लिए गाना गाती है.  रूठे हुए प्यार को मनाने के लिए वह अपने प्यार का इजहार करती है. यह गाना कल्ट है और आज भी लवर्स की बीच लोकप्रिय है. 

हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वह 34 साल पुराना है.  यह साल 1992 की फिल्म जिगर का 'मेरे दिल को करार आ जाए' सॉन्ग है. यह 90 के दशक के उन रोमांटिक गानों में से है, जो आज भी कानों में पड़ते ही एक सुकून का अहसास कराते हैं. इस गाने में अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी, दोनों इस गाने में बेहद क्यूट लग रहे हैं. दोनों की जोड़ी उस दौर में हिट जोड़ी मानी जाती थी. दोनों ने कई हिट फिल्में और गाने दिए. 

इस गाने को आनंद- मिलिंद की मशहूर जोड़ी ने संगीत दिया था, जिन्होंने उस समय मेलोडी का जादू बिखेरा हुआ था. 
उदित नारायण और साधना सरगम की सुरीली आवाजों ने इसे और भी यादगार बना दिया. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो बहुत ही सादगी से प्यार के इकरार को बयां करते हैं. फिल्म में करिश्मा कपूर की मासूमियत और अजय देवगन का शांत स्वभाव दर्शकों को खूब पसंद आया था.  

फिल्म के बारे में 
जिगर 1992 में रिलीज हुई थी. यह एक मार्शल आर्ट्स फिल्म है, जिसका निर्देशन फरोग सिद्दीकी ने किया है. यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म है. यह दिवाली के सप्ताहांत में रिलीज हुई और एक बड़ी हिट साबित हुई.  इसकी कहानी 1989 की अमेरिकी फिल्म किकबॉक्सर से प्रेरित है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Elections: ओवैसी का बड़ा दांव, योगी-अखिलेश को खुली चुनौती!
Topics mentioned in this article
Karishma Kapoor Songs
Ajay Devgan Song
Udit Narayan Songs
90s Song
90s Song Dance