करीना कपूर ने शेयर की रणधीर, राज कपूर, राजीव और ऋषि कपूर की फोटो, बोलीं- टूटी हुई हूं लेकिन...

बॉलीवुड एक्टर और राज कपूर (Rajiv Kapoor Died) के बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है. राजीव कपूर 58 वर्ष के थे और वह ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई थे. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक फोटो शेयर कर अपनी मनःस्थिति को बताया है.

Advertisement
Read Time: 9 mins
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने शेयर रणधीर कपूर, राज कपूर, राजीव कपूर और ऋषि कपूर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और राज कपूर (Rajiv Kapoor Died) के बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है. राजीव कपूर 58 वर्ष के थे और वह ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई थे. उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में हैं. राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. करीना कपूर की कई फोटो सामने आई हैं जिसमें वह चाचा के निधन पर कपूर मेंशन जाती हुई नजर आ रही हैं. अब करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक फोटो सोयर की है जिसमें उनके पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor), दादा राज कपूर (Raj Kapoor), चाचा राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नजर आ रहे हैं. 

राजीव कपूर के निधन के बाद कपूर मेंशन पहुंचीं करीना-करिश्मा, हॉस्पिटल में नजर आए भाई रणधीर कपूर

Rajiv Kapoor Death: राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक, सनी देओल बोले- सुनकर शॉक्ड हूं...

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने रणधीर कपूर (Randhir Kapoor), राज कपूर (Raj Kapoor), राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'टूटी हुई हूं लेकिन मजबूत हूं...' उनकी इस पोस्ट दिवंगत ऋषि कपूर की बिटिया रिद्धीमा कपूर ने इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
MS Dhoni के सबसे बड़े फैन ने मनाया जीत का जश्न, लहराया तिरंगा