करीना कपूर ने शेयर की सेल्फी, लोगों की दीवार और शीशे पर गई नजर, सोशल मीडिया पर लेने लगे मजे

करीना कपूर ने हाल ही में अपनी मिरर सेल्फी शेयर की थी, लेकिन फैंस की नजर उनकी खूबसूरती से ज्यादा पीछे दिख रही दीवार और पुराने मिरर पर टिक गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करीना कपूर की सेल्फी बनी चर्चा का विषय

करीना कपूर ने जैसे ही वेनिस से अपनी नई मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की, फैंस उनकी तारीफ करने पहुंच गए. लेकिन कुछ ही देर में कमेंट सेक्शन का पूरा माहौल बदल गया. लोगों की नजर करीना से हटकर उनके पीछे दिख रही दीवार और पुराने मिरर पर जा टिकी. किसी ने दीवार पर उखड़ी हुई पपड़ी को लेकर मजाक किया, तो किसी ने मिरर को साफ करने की सलाह दे डाली. देखते ही देखते फोटो से ज्यादा उसके बैकग्राउंड की चर्चा शुरू हो गई. करीना के इस पोस्ट पर फैंस के मजेदार कमेंट्स आए.

दीवार और मिरर पर आए मजेदार कमेंट्स

करीना की पोस्ट पर एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "लगता है दीवार का व्हाइट वॉश करवाने का समय आ गया है." एक दूसरे यूजर ने सलाह दी, "बेबो, पहले मिरर तो साफ करवा लो." वहीं एक अन्य ने लिखा, "मुझे तो लग रहा है मिरर पर काफी दाग पड़ गए हैं, इसे साफ करने की जरूरत है." कुछ लोगों को लगा कि दीवार पर सीलन के निशान हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "सीलन सिर्फ हमारे घरों में ही नहीं, नवाबों के घरों में भी आती है." वहीं किसी ने हैरानी जताते हुए कहा, "ये नहीं पता था कि इतने बड़े सितारों के यहां भी दीवारों की ऐसी हालत हो सकती है."

हालांकि कई यूजर्स ने तुरंत दूसरे लोगों को टोका. उनका कहना था कि यह करीना का घर नहीं, बल्कि वेनिस की एक पुरानी इमारत है. एक यूजर ने लिखा, "यह उनका घर नहीं है, वेनिस की एक पुरानी जगह है." वहीं दूसरे ने कहा, "मिरर गंदा नहीं, पुराना और एंटीक है. इसलिए ऐसा दिख रहा है."

Advertisement

करीना ने नहीं दिया कोई जवाब

दिलचस्प बात यह रही कि करीना कपूर ने इन कमेंट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस फोटो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि- "मेरी मिरर सेल्फियां हमेशा ऑन पॉइंट होती हैं. मैं खुद की सबसे फेवरेट हूं...इसे मत भूलना. वेनिस 2026." कुल मिलाकर, करीना की इस पोस्ट में उनकी खूबसूरती की जितनी चर्चा हुई, उससे ज्यादा सुर्खियां पीछे दिख रही दीवार और पुराने मिरर ने बटोरीं. सोशल मीडिया पर यही दोनों चीजें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गईं.

यह भी पढ़ें: 48 साल पुराना वो गाना जिसे सुनते ही याद आ जाएगा गुसलखाना और ठंडा पानी, महेंद्र कपूर-आशा भोसले की आवाज में आज भी समर फेवरिट

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर रोक? आखिर क्यों नहीं मिली अनुमति?
Topics mentioned in this article
Kareena Kapoor
Kareena Kapoor Khan
Entertainment
Bollywood