कॉमेडियन कृष्णा की बहन को देख करीना कपूर ने बना लिया मुंह, वायरल वीडियो पर फैन्स ने पूछा किस बात की है अकड़?

एक्सप्रेशन्स की बात हो तो सबसे पहले ‘पू’ यानी करीना कपूर खान का नाम याद आता है. कभी खुशी कभी गम के बाद उनके फेशियल एक्सप्रेशन्स उनकी पहचान बन गए थे, लेकिन इस बार वही अंदाज उन्हें ट्रोलिंग की वजह दे गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करीना कपूर के एक्सप्रेशन पर फैन्स नाराज
Social Media
नई दिल्ली:

एक्सप्रेशन्स की बात हो तो सबसे पहले पू... की ही याद आती है. पू.. यानी कि करीना कपूर. जो कभी खुशी कभी गम मूवी के बाद अपने एक्सप्रेशन्स के लिए इतनी मशहूर हुईं कि उन के फेशियल एक्सप्रेशन देख हर बार फैन्स यही कहते हैं करीना यानी कि पू. लेकिन इस बार करीना कपूर के एक्सप्रेशन्स देख यही फैन्स उनसे नाराजगी जता रहे हैं. कुछ फैन्स ने यहां तक लिख दिया है कि करीना कपूर को अपने स्टारडम और रॉयल फैमिली से होने की अकड़ है. ये एक्सप्रेशन करीना कपूर ने आरती सिंह को देखकर दिए. इसलिए वो भी पू के साथ वायरल हो रही हैं.

“Fans are discussing Kareena Kapoor and Arti's viral interaction on Reddit.”
— Source: r/BollyBlindsNGossip

करीना कपूर के एक्सप्रेशन

रेडिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का है. जिसमें करीना कपूर और सैफ अली खान भी शामिल हुए थे. जाहिर सी बात है कि दो इतने बड़े स्टार्स मंच पर होंगे. तो फैन्स तो फोटो खिंचाने आएंगे ही. करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ भी ऐसा ही हुआ. एक फैन ने सैफ और करीना के साथ फोटो खिंचवाई. इसी बीच कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी मंच पर पहुंच गई. ये इत्तेफाक था या जान बूझ कर लिया गया फैसला कि उनके आते ही सैफ अली खान वहां से चले गए और आरती सिंह को देखकर करीना कपूर ने भी अजीब से एक्सप्रेशन दिए. पहले उन्होंने तिरछी नजर से आरती को देखा और फिर मुंह बनाया. फिर हंसते हुए फोटो क्लिक करवाई.

फैन्स की नाराजगी

इस वीडियो को देखकर कुछ फैन्स करीना कपूर से नाराजगी जता रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि हर बार एक्सप्रेशन देना अच्छी बात नहीं है. कभी कभी छुपा भी लेना चाहिए. एक फैन ने लिखा कि करीना कपूर को अपने रॉयल हसबैंड और अपने स्टारडम की अकड़ है क्या. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad 3 Sisters Case | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Korean Game बना मौत की वजह !