डेविड धवन अब नहीं बनाएंगे फिल्म, खबर सुनते ही भावुक हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर हल्का किया दिल

करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने दिल के जज्बात हल्के किए. इससे साफ है कि वो डेविड धवन के साथ बहुत ही गहरा बॉन्ड शेयर करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डेविड धवन के रिटायरमेंट पर भावुक करण जौहर
Social Media
नई दिल्ली:

लीजेंड्री फिल्म मेकर डेविड धवन ने हाल ही में फिल्म मेकिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उनसे जुड़ी इस खबर ने फिल्ममेकर करण जौहर को भावुक कर दिया. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपना दिल हल्का किया. उनका कहना था कि डेविड धवन के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद वे भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि इस खबर पर उनका रिएक्शन मिला-जुला रहा. डेविड धवन ने शनिवार 23 मई को मुंबई में एक इवेंट में डायरेक्शन से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. उनकी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जिसमें उनके बेटे वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म होगी.

करण जौहर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि धवन एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने फिल्मों की एक पूरी नई शैली (genre) बनाई है. उन्होंने लिखा, "कल, मैं डेविड जी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में गया था जहां उन्होंने मुझे बताया कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी. मेरे दिल में एक मिली-जुली फीलिंग उमड़ी... वह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने फिल्मों की एक पूरी नई शैली को जन्म दिया है. डेविड धवन की फिल्म का मतलब ही होता है - भरपूर मनोरंजन."

उन्होंने आगे लिखा, "यह बात कहते हुए उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा? वह तो अपने आप में एक इंस्टिट्यूशन हैं जिन्हें देखकर न जाने कितने फिल्ममेकर्स ने प्रेरणा ली है... हमारी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बेहद प्यार, सम्मान और सराहना मिलती है... इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता! डेविड धवन, आपके बेटे के साथ आने वाली इस 'समर ब्लॉकबस्टर' के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. आप हमेशा नंबर 1 रहेंगे."

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने इशारों-इशारों में अनन्या पांडे पर कसा तंज! वैजयंती माला का वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास!

Advertisement

'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) और बानी (मृणाल ठाकुर) के पांच साल पुराने रिश्ते और फैमिली प्लानिंग को लेकर उनके अलग-अलग विचारों के इर्द-गिर्द घूमती है. आगे चलकर जस खुद को एक मजेदार 'लव ट्रायंगल' में फंसा हुआ पाता है. इस फिल्म को प्रोड्यूस रमेश तौरानी की 'टिप्स फिल्म्स' और गौरव बोस की 'मैक्सिमिलियन फिल्म्स' ने मिलकर किया है.

Featured Video Of The Day
यूपी में बिजली गुल तो नप गए अफसर! CM योगी का महा-एक्शन, कांप उठे लापरवाह अधिकारी!