एक्टर दिलीप राज का निधन, दिल का दौरा पड़ने से रुकी सांसें, 47 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

2 सितंबर, 1978 को बैंगलोर में जन्मे दिलीप राज को कॉलेज के दिनों में शुरू में कोरियोग्राफी में दिलचस्पी थी. बाद में वे एक ड्रामा ग्रुप में शामिल हो गए और आखिरकार एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्टर दिलीप राज का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

कन्नड़ एक्टर और टेलीविजन प्रोड्यूसर दिलीप राज का निधन हो गया है. शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनका निधन अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके अचानक निधन की खबर से कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में है और उनके फैन्स और कोस्टार्स भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. TV9 कन्नड़ के मुताबिक सीनियर एक्टर डोडन्ना ने दिलीप राज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "दिलीप राज के पिता एच.एम. शिवरुद्रप्पा हैं. वे मूल रूप से अरसिकेरे के रहने वाले हैं. उन्होंने और मेरे भाई ने एक साथ पढ़ाई की थी. दिलीप राज के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत गहरा सदमा लगा है. मेरा दिल बहुत दुख रहा है. वे हमारे बच्चों जैसे थे."

पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म ने दिलाई शौहरत

दिलीप राज फिल्मों, टेलीविजन, थिएटर और डबिंग के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते थे. पिछले कुछ सालों में, वे कई जाने-माने प्रोजेक्ट्स में नजर आए जिनमें 'मिलना', 'यू-टर्न', 'ऑर्केस्ट्रा मैसूर', 'बॉयफ्रेंड' और 'लव मॉकटेल 3' शामिल हैं. उन्हें दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म 'मिलना' में काम करने के बाद काफी पहचान मिली, जहां एक विलेन के तौर पर उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.

फिल्मों के अलावा दिलीप कन्नड़ टेलीविजन का भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे. उन्होंने 'हिटलर कल्याणा', 'कंबाडा माने', 'जननी', 'अर्ध सत्य', 'रंगोली', 'कुमकुम भाग्य', 'मांगल्य' और 'प्रीतिगति' जैसे सीरियल्स में काम किया. बाद में वे 'रथसप्तमी' के साथ टेलीविजन पर वापस लौटे और कई रियलिटी शो भी होस्ट किए.

Advertisement

प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ

दिलीप राज ने अपने बैनर 'DR क्रिएशन्स' के जरिए प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा था. उन्होंने 'पारू', 'ना निन्ना बिडालारे' और 'कृष्णा रुक्कू' जैसे टेलीविजन सीरियल्स प्रोड्यूस किए, जो इस समय 'जी कन्नड़' पर प्रसारित हो रहे हैं. 'हिटलर कल्याणा' में लीड रोल निभाने के बाद टेलीविजन दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई.

एक्टिंग से पहले कोरियोग्राफी में थी दिलचस्पी

2 सितंबर, 1978 को बैंगलोर में जन्मे दिलीप राज को कॉलेज के दिनों में शुरू में कोरियोग्राफी में दिलचस्पी थी. बाद में वे एक ड्रामा ग्रुप में शामिल हो गए और आखिरकार एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा. उन्होंने 2005 में फिल्म 'भाई फ्रेंड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और मनोरंजन जगत में एक लंबा और सफल करियर बनाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: संजय दत्त का जेल के दिनों का वीडियो वायरल, स्टाइल के नाम पर होती थी सफेद टोपी और माथे पर तिलक, करते थे ये काम

Featured Video Of The Day
Tamil Nadu में CM Vijay का पहला बड़ा Action! 717 Liquor Shops बंद, ED Angle भी आया | TASMAC