कंगना रनौत का दीपिका पादुकोण को सपोर्ट, 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर कहा- हम कामयाब होना चाहते थे

दीपिका पादुकोण की फीमेल एक्टर्स के लिए 8 घंटे की शिफ्ट पर रिएक्शन देने वालों में कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना रनौत ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी कंगना रनौत अपनी बात को बेबाकी से रखती हुईं नजर आती हैं. वहीं अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण के महिलाओं के लिए 8 घंटे की शिफ्ट वाले बयान पर रिएक्शन दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी के सीक्वल और स्पिरिट को 2025 में छोड़ने का फैसला किया था, जिसका कारण उनकी 8 घंटे की शिफ्ट की मांग थी. वहीं इस पर कई सेलेब्स रिएक्शन दे चुके हैं, जिसके कारण यह विवाद का कारण बना था. वहीं अब कंगना रनौत ने भी इस मामले में दीपिका पादुकोण का साथ दिया है. 

कंगना रनौत ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट

एएनआई के पॉडकास्ट में कंगना रनौत ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस बात को लेकर कोई मुद्दा बनाया जाना चाहिए. क्योंकि अगर आप देखें कि वह (दीपिका पादुकोण) किस मुकाम से आ चुकी हैं तो उन्होंने वह जगह अपनी मेहनत से हासिल की है. उनकी एक बेटी है, वह अब एक मां हैं, और साथ ही सबसे बड़ी एक्ट्रेस भी हैं. अगर आज वह आठ घंटे काम करना चाहती हैं तो उन्होंने यह हक अपनी मेहनत से कमाया है. 

ये भी पढ़ें- कोई मिल गया की टीना अब हैं 34 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस, शाकालाका बूम बूम को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट, देखें लेटेस्ट फोटो

कंगना रनौत ने कहा- हम कामयाब होना चाहते थे

आगे उन्होंने कहा, "जब दीपिका और मैं साथ थे तो उन्होंने बताया था कि वे इम्तियाज की किसी फिल्म पर काम कर रही थीं. उन्होंने कहा, 'हमारी 12 घंटे की शिफ्ट होती है.' इसके जवाब में मैंने कहा कि मैं तो सिर्फ 10 घंटे ही काम करती हूं. उसने कहा, 'यह तो बहुत बढ़िया है.' तो एक ऐसा भी दौर था जब हम 12-14 घंटे से कम काम करने को तैयार ही नहीं होते थे. क्योंकि हम में काम करने का जबरदस्त जुनून था. हम यही चाहते थे. हम पूरी तरह से इसी में डूबे रहते थे. हम इसी के पीछे लगे रहते थे. हम कामयाब होना चाहते थे और ये सारी चीजें पाना चाहते थे."

Advertisement

कंगना रनौत ने कहा- अब स्थिति अलग है

कंगना रनौत ने आगे कहा, "जब आप नए होते हैं और आगे बढ़ रहे होते हैं तो आपकी जगह कोई और ले सकता है. आपकी स्थिति अलग होती है. वह (दीपिका पादुकोण) जिस मुकाम पर हैं, वह एक मां हैं. उन्हें अपने परिवार की देखभाल भी करनी है. उन्होंने वह मुकाम हासिल किया है जहां लोग कहते हैं, 'जरा रुकिए, मुझे वही चाहिए और अगर वह सिर्फ आठ घंटे के लिए आती हैं तो भी कोई बात नहीं, हम उनके समय के हिसाब से काम कर लेंगे. तो फिर क्यों नहीं? फर्टिलिटी रेट (प्रजनन दर) के बारे में इतनी बातें, शादियों के टूटने के बारे में इतनी बातें. इन सब के बावजूद हम कर क्या रहे हैं? हम अपनी महिलाओं पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रहे हैं. बच्चों की जिम्मेदारी के साथ-साथ, अब हम उनसे दोगुना काम करवा रहे हैं."

ये भी पढ़ें- Bhoot Bangla Live Update: सिनेमाघरों में आई अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें कैसी है फिल्म, कितनी कमाई की अब तक कमाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?