रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, एफडब्ल्यूआईसीई के बैन पर बोलीं- हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बनते हैं

कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति की सफलता और कद बढ़ता है तो उसके विरोधियों की संख्या भी बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

रणवीर सिंह इन दिनों एफडब्ल्यूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) का बैन झेल रहे हैं. उनपर लगे इस बैन पर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब इस मामले में कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को कंगना रनौत ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस दौरान एफडब्ल्यूआईसीई की ओर से रणवीर सिंह पर लगे बैन को लेकर उनसे सवाल किया गया. जिस पर अभिनेत्री और सांसद उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं. 

ये भी पढ़ें: अपने जमाने की धुरंधर थी दिलीप कुमार की ये फिल्म, 3 महीने तक सिनेमाघरों में रही हाउसफुल, जमकर छापे पैसे

क्या बोलीं कंगना रनौत

कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति की सफलता और कद बढ़ता है तो उसके विरोधियों की संख्या भी बढ़ जाती है. उन्होंने इशारों-इशारों में रणवीर सिंह का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखना जरूरी होता है. कंगना रनौत ने कहा, देखिए, 'आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे सभी ने बैन कर दिया है. मैं ये कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बनते हैं.' 

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और आपके दुश्मन ना बने. तो रणवीर सिंह को ये सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है जो उनके इतने दुश्मन हैं. जब आप ज़िंदगी में आगे बढ़ते हैं, तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. हमेशा सब कुछ आसानी से नहीं चलता. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है. और देखिए, आज मैं अच्छा कर रही हूं. मेरी गाड़ी चल रही है. कोई फर्क नहीं पड़ता. आखिरकार सब कुछ ठीक हो जाएगा."

Advertisement

क्या है विवाद

दरअसल, रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर विवाद चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया था, जिसके बाद मामला इंडस्ट्री संगठनों तक पहुंच गया. इस शिकायत के आधार पर एफडब्ल्यूआईसीई ने अभिनेता के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. संगठन का कहना है कि रणवीर ने मामले पर चर्चा के लिए भेजे गए नोटिसों का जवाब नहीं दिया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया.

एफडब्ल्यूआईसीई का कहना है कि किसी भी कलाकार का अचानक किसी बड़े प्रोजेक्ट से बाहर होना फिल्म इंडस्ट्री और उससे जुड़े हजारों कर्मचारियों को प्रभावित करता है. संगठन ने साफ किया कि यह फैसला किसी व्यक्तिगत विवाद के कारण नहीं, बल्कि पेशेवर जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Advertisement

हालांकि, इस पूरे मामले में रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के कुछ लोगों का समर्थन भी मिल रहा है. हाल ही में निर्माता टी.पी. अग्रवाल ने भी एफडब्ल्यूआईसीई के फैसले पर सवाल उठाए और अदालत का दरवाजा खटखटाया. उनका कहना है कि किसी कलाकार के खिलाफ इस तरह का निर्देश जारी करने के अधिकार पर कानूनी रूप से विचार होना चाहिए.

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee का धरना प्रदर्शन, पार्टी में बगावत होने वाली है? | TMC Protest
Topics mentioned in this article