ट्विशा और दीपिका की मौत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, लोग बोले- सबकी जिंदगी एक जैसी नहीं होती

ट्विशा शर्मा और दीपिका नगर की मौत जैसे मामलों ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और शादी के बाद उनकी स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने महिलाओं को लेकर एक भावुक और सख्त संदेश दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना रनौत फोटो

ट्विशा शर्मा और दीपिका नगर की मौत जैसे मामलों ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और शादी के बाद उनकी स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने महिलाओं को लेकर एक भावुक और सख्त संदेश दिया है. कंगना ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर शादी के बाद बेटियों को उनके हाल पर छोड़ देता है. उन्होंने माता-पिता से अपील की कि शादी के बाद भी अपनी बेटियों का साथ न छोड़ें. साथ ही लड़कियों को सलाह दी कि वे शादी से पहले आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें क्योंकि जिंदगी में सबसे जरूरी उनका करियर और आत्मसम्मान है.

शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ देता है समाज

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई गंभीर बातें लिखीं. उन्होंने कहा कि आए दिन शादीशुदा महिलाओं की दुखद मौत और उत्पीड़न की खबरें सामने आती हैं. कई पढ़ी-लिखी लड़कियां भी अपने माता-पिता से मदद मांगती हैं, लेकिन समाज की सोच ऐसी है कि शादी के बाद बेटियों को 'दूसरे घर' का मान लिया जाता है. कंगना ने लिखा कि यह बेहद खतरनाक मानसिकता है, जिसे बदलने की जरूरत है.

अभिनेत्री ने महिलाओं को खुद का 'हीरो' बनने की सलाह देते हुए कहा कि कोई दूसरा आकर उनकी जिंदगी नहीं बचाएगा. उन्होंने साफ कहा कि शादी जिंदगी का लक्ष्य नहीं होना चाहिए. पहले महिलाओं को अपनी पहचान, करियर और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना चाहिए. कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी बातों का समर्थन भी कर रहे हैं. वहीं कुछ यह भी कह रहे हैं कि यह कहना तो आसान होता है, लेकिन हर किसी की जिंदगी एक जैसी नहीं होती.

‘भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म भारत बी भाग्य विधाता में नजर आएंगी. यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी की कहानी दिखाएगी. कंगना ने फिल्म को लेकर कहा कि असली बहादुरी हमेशा शोर नहीं मचाती, बल्कि मुश्किल समय में डटे रहने का नाम है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन साधारण लोगों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने आतंक और मौत के बीच खड़े होकर इंसानियत को बचाया. कंगना ने बताया कि फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिनेत्री के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फराह खान की शादी में भाई साजिद नहीं, शाहरुख खान ने निभाई थी कन्यादान की रस्म, 22 साल पुराना वीडियो वायरल

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut News
Kangana Ranaut Latest
Twisha Sharma Death Case
Deepika Nagar Death