Kangan Mai Ke Trailer: नवरात्रि पर आया भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर, माही-अवधेश लाए आस्था, रहस्य और चमत्कार के साथ भक्ति की शक्ति

Kangan Mai Ke Trailer: नवरात्रि के पावन मौके पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए फिल्म ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में माही श्रीवास्तव और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kangan Mai Ke Trailer: नवरात्रि के मौके पर 'कंगना माई के' ट्रेलर रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Kangan Mai Ke Trailer: नवरात्रि के पावन मौके पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए फिल्म ‘कंगन माई के' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में माही श्रीवास्तव और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. करीब तीन मिनट के ट्रेलर में मां की भक्ति, पारिवारिक रिश्तों में तनाव, रहस्य और रोमांच का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है. वैसे भी भोजपुरी सिनेमा में कम बजट फिल्में बनती हैं, लेकिन विषय के तौर पर ये आम लोगों से जुड़ी होती हैं. बेशक क्वालिटी बॉलीवुड जैसी नहीं रहती हो लेकिन फुल मसाला होती हैं.

'कंगन माई के' ट्रेलर में क्या है खास?

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत आसमान में उड़ते बाज के दृश्य से होती है. इसके बाद गांव की गलियों और जंगल के बीच स्थापित मां की भव्य प्रतिमा के दर्शन होते हैं. पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच एक युवती के हाथ में नजर आता कंगन कहानी का अहम हिस्सा बनकर उभरता है. आखिर इस कंगन का रहस्य क्या है? क्या इसका संबंध मां की दैवीय शक्ति से है? ट्रेलर इन सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है.

फिल्म की कहानी सिर्फ आस्था और भक्ति तक सीमित नहीं है. इसमें घर की महिलाओं के बीच विवाद, रिश्तों में खींचतान और साजिश के दृश्य भी हैं. वहीं, काले कपड़ों में मशाल लिए एक रहस्यमय किरदार और गुंडों से घिरी महिला के सीन कहानी में रोमांच का तड़का लगाते हैं.

Advertisement

रत्नाकर कुमार और पराग पाटिल की जोड़ी

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि निर्देशन की कमान पराग पाटिल ने संभाली है. रत्नाकर कुमार के मुताबिक, फिल्म के जरिए भोजपुरी दर्शकों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी एक अलग कहानी देने की कोशिश की गई है. वहीं, निर्देशक पराग पाटिल ने आस्था, पारिवारिक भावनाओं और रहस्य को एक साथ पेश करने पर जोर दिया है. माही श्रीवास्तव ने भी फिल्म को अपने लिए खास बताया है. उनके अनुसार, इसमें भावनाओं और रहस्य से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी.

'कंगन माई के' स्टारकास्ट

'कंगन माई के' में माही श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा और विनीत विशाल के अलावा अनीता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, सोनी राज, पूजा दुबे, स्वीटी ओझा और श्वेता पांडेय नजर आएंगे. फिल्म की कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है. संगीत ओम झा का है.

Featured Video Of The Day
परमिंदर झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, दुकान आग के हवाले!
Topics mentioned in this article
Bhojpuri Cinema
Bhojpuri News
Hindi News
Entertainment