'वो बेहद आकर्षक हैं', रवि मोहन को देखते ही फिदा हो गई थीं केनीशा, अब बोलीं- दुनिया ने प्यार को समझा ही नहीं

साउथ अभिनेता रवि मोहन और सिंगर-थेरेपिस्ट केनीशा फ्रांसिस पिछले कई महीनों से अपनी कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में केनिशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर ऑनलाइन ट्रोलिंग और निजी जिंदगी में दखल से परेशान होकर सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विवादों में हैं केनिशा और रवि मोहन

साउथ अभिनेता रवि मोहन और सिंगर-थेरेपिस्ट केनीशा फ्रांसिस पिछले कई महीनों से अपनी कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में केनीशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर ऑनलाइन ट्रोलिंग और निजी जिंदगी में दखल से परेशान होकर सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान किया. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रवि मोहन से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्हें 'बहुत आकर्षक' बताया था. यह इंटरव्यू अब तेजी से चर्चा में है, क्योंकि दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही थी.

पहली मुलाकात में ही केनीशा हुई थीं इंप्रेस

एक पुराने इंटरव्यू में केनीशा फ्रांसिस ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार रवि मोहन को देखा तो वह पूरी तरह शॉक्ड रह गई थीं. उन्होंने कहा था कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ‘पोन्नियिन सेलवन' स्टार उनके सामने खड़े हैं. केनीशा ने बताया कि उन्होंने तुरंत रवि से कहा था कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं. उन्होंने रवि मोहन की तारीफ करते हुए कहा था, “वह बहुत स्वीट हैं. उन्होंने कमरे में आते ही मुझसे कहा था- डरो मत. वह बेहद आकर्षक हैं.” इतना ही नहीं, केनीशा ने रवि की उस समय की पत्नी आरती की भी जमकर तारीफ की थी और दोनों को अपने लिए गर्व की बात बताया था.

अलगाव के बाद बढ़ीं डेटिंग की अफवाहें

सितंबर 2024 में रवि मोहन ने पत्नी आरती से अलग होने का ऐलान किया था. 15 साल पुरानी शादी टूटने की खबर ने फैंस को चौंका दिया था. बाद में आरती ने दावा किया कि उन्हें इस फैसले की जानकारी पहले से नहीं थी, जबकि रवि ने उन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. इसी दौरान केनीशा फ्रांसिस का नाम लगातार रवि मोहन के साथ जुड़ने लगा. दोनों कई बार साथ नजर आए. निर्माता इशारी गणेश की बेटी की शादी में दोनों की एंट्री ने डेटिंग रूमर्स को और हवा दे दी. हाल ही में मंदिर में केनीशा की परफॉर्मेंस के दौरान रवि मोहन उन्हें चीयर करते और गले लगाते दिखाई दिए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं.

सोशल मीडिया छोड़ते हुए लिखा भावुक पोस्ट

शुक्रवार को केनीशा फ्रांसिस ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट शेयर कर कहा कि वह अब सार्वजनिक विवादों और आलोचनाओं से दूर जाना चाहती हैं. उन्होंने लिखा कि उन्होंने इस कहानी में प्यार के साथ कदम रखा था, लेकिन अब वह खामोशी के साथ बाहर निकल रही हैं. केनिशा ने कहा कि उन्होंने एक ऐसे इंसान को बचाने की कोशिश की, जिसके बारे में दुनिया पहले ही अपनी राय बना चुकी थी. उन्होंने यह भी लिखा कि आज की दुनिया में लोग सच्चे प्यार और नरमी से ज्यादा विवाद और नफरत को पसंद करते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कमाई के बावजूद मेरे पास आज तक अपना बैंक अकाउंट नहीं', तलाक के बीच रवि मोहन बोले- चुपचाप सहता रहा

पोस्ट के आखिर में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुलिंग, मैनिपुलेशन और सॉर्सरी की वजह से वह सोशल मीडिया छोड़ रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह चेन्नई छोड़ चुकी हैं और फिलहाल अपने म्यूजिक और थेरेपी करियर से भी दूरी बना रही हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Asansol Violence पर भड़के CM शुभेंदु उपद्रवियों पर बड़े एक्शन की तैयारी
Topics mentioned in this article