हॉरर के शौकीन हैं तो एक फिल्म के बारे में जरूर जान लीजिए. आपको इसलिए बता रहे हैं कि कहीं आप FOMO (Fear of missing out) के शिकार ना हो जाएं. बस इसलिए सोचा कि फिल्म की चर्चा है तो आपको बता ही दें कि मामला है क्या और ये कौनसी हॉरर फिल्म है जिसने अपने ओपनिंग वीकएंड पर छप्पर फाड़ कलेक्शन कर अपने डायरेक्टर को चर्चा में लिया. डायरेक्टर भी कोई सीनियर खिलाड़ी नहीं बल्कि 20 साल एक लड़का है जिसने यूट्यूब की दुनिया से फिल्मी पर्दे पर एंट्री मारी और मैदान मार लिया.
कौनसी है ये फिल्म जिसने पहले ही हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर की नोटों की बरसात?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम Backrooms (बैकरूम्स) है. ये एक अमेरिकन साइंस फिक्शन साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इसे केन पार्सन ने डायरेक्ट किया है. ये एक फुल लेंथ फीचर फिल्म है लेकिन इससे पहले पार्सन ने इसी नाम से एक वेब सीरीज बनाई थी.
सीरीज ने यूट्यूब पर आते ही मचाई थी सनसनी
साल 2022 में पार्सन ने जब अपनी सीरीज यूट्यूब पर अपलोड की तो उन्हें कई स्टूडियोज ने अप्रोच किया और इस सीरीज को एक फिल्म के तौर पर बनाने के लिए कहा. साल 2023 में इस फिल्म को लेकर ऑफीशियल अनाउंसमेंट हुई. बताया गया कि सीरीज पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग साल 2025 में शुरू हुई और इसे 29 मई 2026 को थियेटर्स में रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिली. बॉक्स ऑफिस मोजो पर दिए आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने अपने देश में 774.18 करोड़ और दुनियाभर में 1121.28 करोड़ की कमाई की.
यह भी पढ़ें: क्या सलमान खान पर बनी है काला हिरण? डायरेक्टर बोले- मैं सच दिखा रहा, वो खुद को इसमें देखते हैं तो बात अलग है