जीना दिल से में छाईं कंचन सिंह भुवाल, एक्टिंग की हर कोई कर रहा है तारीफ

कंचन पहले भी थिएटर, इंडिपेंडेंट फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. ‘जीना दिल से’ में उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वह इमोशनल किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभाना जानती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जीना दिल से में छाईं कंचन सिंह भुवाल

एक्ट्रेस और वॉइस आर्टिस्ट कंचन सिंह भुवाल अपनी नई रिलीज हुई हिंदी फिल्म जीना दिल से में शानदार अभिनय के लिए दर्शकों की खूब तारीफें बटोर रही हैं. निर्देशक अधीश राणा की यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. एक शानदार मल्टीस्टारर कास्ट के साथ बनी यह फिल्म दोस्ती, प्यार, इमोशन्स, उलझनों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में दिखाती है. फिल्म में म्यूजिक, कॉमेडी और इमोशनल मोमेंट्स का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है, जिसकी वजह से यह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

फिल्म में कंचन सिंह भुवाल एक अहम भूमिका निभा रही हैं और उन्होंने अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और नैचुरल एक्टिंग से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. खास तौर पर उनके इमोशनल सीन्स और सहज अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे वह फिल्म की खास झलकियों में से एक बनकर उभरी हैं.

कंचन पहले भी थिएटर, इंडिपेंडेंट फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. ‘जीना दिल से' में उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वह इमोशनल किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभाना जानती हैं.

Advertisement

जीना दिल से दोस्ती, रिश्तों, गलतफहमियों और जिंदगी को खुलकर जीने की कहानी को हल्के-फुल्के लेकिन इमोशनल अंदाज में पेश करती है. फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है.

Featured Video Of The Day
दिल्ली में पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार का काल बना एसी! आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
Topics mentioned in this article