NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़का कमल हासन का गुस्सा, बोले- 22 लाख बच्चों की मेहनत और सपने चकनाचूर

3 मई को हुई NEET परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद NTA ने इसे रद्द करने का फैसला लिया. इस नाराजगी जाहिर करते हुए कमल हासन ने सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के कमल हासन
Social Media
नई दिल्ली:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बीच NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. इस फैसले पर एक्टर कमल हासन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इससे लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य पर बुरा असर पड़ा है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर तमिल भाषा में लिखा कि NEET जैसे अहम एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी में दिन-रात जुटे 22 लाख छात्रों के सपने आपराधिक साजिशों की वजह से टूट गए. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि इस मानसिक आघात की जिम्मेदारी कौन लेगा?

कमल हासन ने आगे कहा कि आज तक कोई भी NEET परीक्षा बिना विवाद के पूरी नहीं हुई. इसलिए वे शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाने की मांग के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय छात्रों को इस भ्रष्ट प्रक्रिया और माफिया तत्वों से बचाना जरूरी है.

क्यों रद्द हुई NEET की परीक्षा?

3 मई को हुई NEET परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद NTA ने इसे रद्द करने का फैसला लिया. सरकार ने सीबीआई को पूरे मामले की जांच सौंप दी है. नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी. एजेंसी का कहना है कि यह कदम परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

Advertisement

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी इस घटना पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयदीप कुमार चौधरी ने कहा कि बार-बार ऐसी गड़बड़ियां परीक्षा व्यवस्था में गहरी खामियों को उजागर करती हैं.

यह भी पढ़ें: संजय दत्त का जेल के दिनों का वीडियो वायरल, स्टाइल के नाम पर होती थी सफेद टोपी और माथे पर तिलक, करते थे ये काम

Advertisement

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों ने परीक्षा रद्द होने का विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी किए. NSUI कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर सरकार और NTA से जवाब मांगा. NEET (UG) देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षा है. इस बार इसमें करीब 23 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे. परीक्षा 551 भारतीय शहरों के अलावा 14 विदेशी शहरों में भी हुई थी.

यह भी पढ़ें: 55 साल से बैन थी ये फिल्म, बोल्ड और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले सीन के चक्कर में हुआ विवाद, अब होगी रिलीज

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | NEET Paper Leak | बच्चों के भविष्य से खेलने वाले नहीं बचेंगे! NEET पेपर लीक में एक्शन