The India Story: एक और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, एडवोकेट अर्चना के रोल में धाकड़ एंट्री लेंगी काजल अग्रवाल

पिछले काफी दिनों से बड़े पर्दे से दूर रहीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक चुनौतीपूर्ण की तलाश में थी. फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में चुनौतीपूर्ण किरदार एडवोकेट अर्चना के रोल में नजर आएगी. काजल इस फिल्म को कमबैक फिल्म की तरह देख रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
काजल अग्रवाल अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' रिलीज अपडेट
IMDB

देश में बढ़ती कीटनाशक खेती और समाज पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों पर केंद्रित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के जरिए अभिनेत्री काजल अग्रवाल बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं. फिल्म 24 जुलाई को थियेटर में रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है. द इंडिया स्टोरी एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक वकील की भूमिका में हैं. फिल्म में एक्टर श्रेयस तलपड़े लीड भूमिका में है. एक चैलेंजिग किरदार के जरिए बड़े पर्दे पर लौट रहीं काजल अग्रवाल फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है. उनका कहना है कि वो एक ऐसे ही फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक की तलाश में थी.

बढ़ते पेस्टिसाइड फार्मिंग से समाज पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों को उजागर करती इस फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल वकील की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि अभिनेता श्रेयस तलपड़े एक आम नागरिक की भूमिका में है, जो पेस्टिसाइड फार्मिंग से होने वाले खतरे के मुद्दे को उठाते हैं, जिससे हर दिन करोड़ों लोग खतरनाक बीमारी के शिकार हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-चॉल में गुजारे अंतिम दिन, खाने के पैसे तक नहीं थे पास, 103वीं वर्षगांठ पर 'टुनटुन' को जैकी श्राफ ने किया याद!

फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' का टीजर पिछले महीन में रिलीज किया जा चुका है. बहुप्रतीक्षित इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी, लेखन और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है. फिल्म 24 जुलाई 2026  दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी.

चुनौतीपूर्ण भूमिका के साथ लौट रही हैं काजल अग्रवाल
Photo Credit: IMDB

कमबैक के लिए 'द इंडिया स्टोरी' फिल्म की तलाश में थी काजल

लंबे समय से फिल्मों से दूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' को एक कमबैक फिल्म की तरह देख रही है. अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि वह लंबे समय से कोर्टरूम फिल्म करना चाहती थीं और आखिरकार ऐसा करने का मौका उन्हें मिल ही गया. एडवोकेट अर्चना के रोल में काजल ताकतवर कॉर्पोरेट कंपनियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले आम नागरिक एक्टर श्रेयस तलपड़े की मदद करती हैं.

ये भी पढ़ें-'देवदास' के 24 साल: संजय लीला भंसाली ने बदल दिया सिनेमा देखने का अनुभव, 24 प्वाइंट्स में समझें!

कोर्टरूम ड्रामा और इन्वेस्टिगेटिव कहानी के जरिए यह फिल्म फूड सेफ्टी, कॉर्पोरेट जवाबदेही और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शुरू करना चाहती है. बातचीत में काजल ने बताया कि कोर्टरूम ड्रामा लंबे समय से मेरी पसंद रहा है और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी' का हिस्सा बनकर उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है. 

ये भी पढ़ें-नेटफ्लिक्स पर 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर', पहली बार देख सकेंगे 16000 फीट ऊंचाई पर लड़ी गई अनकही कहानी

'मैं दमदार और चुनौतीपूर्ण कोर्टरूम ड्रामा की तलाश में थी'

सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को लेकर उत्साहित काजल अग्रवाल ने कहा कि, एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि मुझमें काफी बदलाव आया है. मेरी परफॉर्मेंस में ग्रोथ और मैच्योरिटी भी आई है, मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर अब मैं बड़ी हुई हूं. द इंडिया स्टोरी का हिस्सा बनने के बाद मुझे पेस्टिसाइड फार्मिंग का मुद्दा समझ आया है, जो आज के दौर में बहुत अहम मुद्दा है.

Advertisement

‘द इंडिया स्टोरी' में लीड रोल में हैं अभिनेता श्रेयस तलपड़े 

गौरतलब है ‘द इंडिया स्टोरी' फिल्म फार्मिंग में पेस्टिसाइड के गलत इस्तेमाल, खाने में मिलावट और पब्लिक हेल्थ पर इनके असर के मुद्दों को दिखाती है. अभिनेता श्रेयस तलपड़े फिल्म में लीड रोल में हैं.  24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार यह फिल्म सामाजिक मुद्दों को उठाती है और संभव है रिलीज के बाद फिल्म समाज में पेस्टिसाइड फार्मिंग के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाने में मदद करेगी. 

ये भी पढ़ें-एक्शन में बुरी तरह हारी आलिया भट्ट, हॉलीवुड- बॉलीवुड दोनों में रहीं फ्लॉप? 

Featured Video Of The Day
नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर MP के दतिया में भारी बवाल!
Topics mentioned in this article
Kajal Aggarwal
Upcoming Movies
Bollywood News
The India Story
Kajal Aggarwal New Movie