सेम टू सेम कादर खान...शादी में कादर खान के हमशक्ल के लुक और आवाज ने फैंस को किया कन्फ्यूज, गोविंदा भी नही पहचान पाएंगे

kader khan Lookalike video: कादर खान के हमशक्ल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे लोग खूब प्यार दे रहे हैं. वहीं फैंस कह रहे हैं कि गोविंदा भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘सेम टू सेम कादर खान’ शादी में दिखा हमशक्ल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में एक से गिने जाने वाले कादर खान अब इस दुनिया में नहीं हैं. 2018 में कादर खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन लोगों की यादों में, अपने फैंस के दिलों में वो अब भी बस्ते हैं. 300 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके कादर खान का निधन हुए 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके हमशक्ल उन्हें आज भी किसी ना किसी रूप में जिंदा रखे हुए हैं. कादर खान के हमशक्ल के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जैसे हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर का हमशक्ल एक शादी में शिरकत करता दिख रहा है. क्या है वो वीडियो हम आपको दिखाते हैं.

लोग बोले-सेम टू सेम कादर खान 

इस वीडियो को सुल्तान राणा नाम के एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सुल्तान एक शादी में पहुंचे हुए हैं जहां उनकी मुलाकात कादर खान के हमशक्ल से होती है. वही बाल, वही आंखें, वही हेयर स्टाइल, हूबहू वही नाक नक्शा. सुल्तान वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले हमशक्ल से इजाजत लेते हैं. तभी कादर खान के हमशक्ल उनसे कहते हैं ‘भाईसाहब ये पूछ रहे हैं कि वीडियो बना लूं? साला वीडियो हैंग कर के रखा हुआ है तब पूछ रहे हैं वीडियो बना लूं? ऐसे थोड़ी ना होता है.'

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का स्टारडम हिलाने वाला वो सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 14 हिट, बेटा भी है सुपरस्टार, 1650 करोड़ है

Advertisement

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

सुल्तान के इस वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स कर अभिनेता को याद कर रहे हैं. अमजद रजा नाम के एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है ‘वाह सेम टू सेम...टाइगर जिंदा है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कादर खान साहब की याद आ गई.' कुल मिलाकर कादर खान के हमशक्ल को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है. आपको बता दें कि कादर खान 90s के वो अभिनेता थे जिन्होंने कॉमेडी कर दर्शकों को हंसाया भी, विलेन बनकर लोगों को डराया भी और बाप बनकर लोगों को रुलाया भी. कादर खान और गोविंदा की जोड़ी को लोग पसंद किया करते थे.

Featured Video Of The Day
Kanpur Murder Case: 11 साल तक बेटियों को सीने से लगाया, उसी पिता ने Twin Daughters का गला रेता
Topics mentioned in this article