जुनैद खान को नेपोटिज्म शब्द से नहीं पड़ता फर्क, दो फ्लॉप फिर भी पापा आमिर खान के नाम पर मिल रहीं फिल्में, कहा- 2 फ्लॉप के बाद काम मिल रहा

जुनैद खान ने कुबूल किया कि आमिर खान के बेटे होने का फायदा उन्हें काम में मिल रहा है. जबकि उनकी दो फिल्म लवयापा और एक दिन फ्लॉप हो गई हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान के नाम का जुनैद खान को मिल रहा फायदा
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान की लवयापा और एक दिन पूरी तरह फ्लॉप हो गई है. वहीं इसके बावजूद उन्हें ढेर सारा काम मिल रहा है. हाल ही में जुनैद खान ने कुबूल किया कि फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद आमिर खान के बेटे होने का फायदा उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिलने के रुप में मिल रहा है. बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर उन्होंने कहा कि स्टारकिड्स को अक्सर ज्यादा मौके मिल जाते हैं क्योंकि वह ऑडियंस के बीच जाना पहचाना चेहरा होते हैं और इससे प्रोड्यूसर को मार्केट में प्रमोट करना आसान हो जाता है. 

नेपोटिज्म कहने पर नहीं पड़ता फर्क

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में जुनैद खान ने अपने विशेषाधिकार को स्वीकार करते हुए कहा, नेपोटिज्म वर्ड मुझे परेशान नहीं करता क्योंकि सच है. मुझे ढेर सारा काम मिल रहा है क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं. वहीं जुनैद खान ने बताया कि प्रोड्यूसर्स फिल्म को बेचने की तरफ ध्यान देते हैं और जिस एक्टर की वैल्यू ऑडियंस में ज्यादा होगी वह उसे चुनेंगे. वहीं इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर जुनैद ने कहा, प्रोड्यूसर्स को अपनी फिल्म बेचनी है. इसलिए वह उसे चुनेंगे, जो फिल्म बेच सके. 

ये भी पढ़ें- Panchayat का रिकॉर्ड टूटा, IMDb पर नंबर 1 बनी अमेजन प्राइम की ये धमाकेदार वेब सीरीज, हर एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर

कास्टिंग को लेकर आमिर खान ने कही ये बात

जुनैद खान के मुताबिक, कास्टिंग का फैसला केवल एक्टिंग पर निर्भर नहीं करता बल्कि कमर्शियल विचार को देखकर लिया जाता है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह इस मुद्दे को 'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर ' बहस के तौर पर नहीं देखते. इसके बजाय, उनका मानना ​​है कि एक्टर्स का चुनाव इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि वे किरदार और कहानी के लिए सही बैठते हैं, न कि सिर्फ इसलिए कि उनका प्रचार करना आसान है.

Advertisement

दो फ्लॉप फिल्मों पर कही ये बात

एक्टर ने अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने पर मजाक करते हुए कहा, सर अभी 2 फ्लॉप के बाद काम मिल रहा है. काम करने दीजिए ना.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जुनैद खान लव यापा के बाद साई पल्लवी के साथ एक दिन में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म रागिनी एमएमएस 3 है, जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- थलापति विजय ने तृषा की फिल्म के लिए दी स्पेशल परमिशन, फिर भी क्यों कैंसल हो गए सुबह 9 बजे के शो? जानें वजह

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Vande Mataram mandatory: शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐलान! स्कूल में वंदेमातरम अनिवार्य, TMC ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article