जूही चावला की बेटी जान्हवी ने केकेआर की आईपीएल जीत पर शेयर की मां संग ट्रॉफी के साथ खूबसूरत तस्वीर

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद आईपीएल 2024 ट्रॉफी के साथ जूही चावला और उनकी बेटी जाह्नवी मेहता की फोटो वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
आईपीएल 2024 ट्रॉफी के साथ जूही चावला औऱ उनकी बेटी जाह्नवी मेहता के साथ फोटो वायरल
नई दिल्ली:

जूही चावला और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्रिकेट मैच जीतकर आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस मौके पर फैंस तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें मां और भाई के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. 

इंस्टाग्राम स्टोरी जाह्नवी मेहता ने एक फोटो शेयर की, जिसमें आईपीएल ट्रॉफी के साथ वह अपनी फैमिली के साथ खुशी से पोज देती हुई नजर आ रही हैं. 

इसके अलावा एक फोटो सामने आई थी, जिसमें शाहरुख खान के साथ जूही चावला, जाह्नवी मेहता और पूजा डडलानी साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: जहां ट्रंप का डिनर, कैसे पहुंचा शूटर? America | US
Topics mentioned in this article