धुरंधर सीरीज वो फिल्म बन गई है, जो भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर और 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर द रिवेंज ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसके बाद ओटीटी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. जबकि 5 जून को जियो हॉटस्टार पर धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई, जिसकी चर्चा खूब हो रही है. लेकिन बात करें जियो हॉट स्टार के टॉप 10 की तो नंबर वन पर धुरंधर नहीं बल्कि 10 महीने पहले रिलीज हुई फिल्म है.
जियो हॉटस्टार पर नंबर वन बनी ये फिल्म
धुरंधर के रहते हुए जियो हॉटस्टार पर नंबर वन बनी फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद 14 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर फिल्म को रिलीज किया गया. लेकिन पिछले कुछ दिनों पहले जॉली एलएलबी 3 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था, जो टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और अपना दबदबा बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें- Bandar box office collection day 3: बॉबी देओल की बंदर को नहीं मिले संडे को दर्शक, सिर्फ इतनी हुई कमाई
धुरंधर 2 के बारे में
जियो हॉटस्टार पर पिछले काफी समय से धुरंधर 2 की आने की चर्चा थी. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट वीकिपीडिया के अनुसार, धुरंधर को मिलाकर 250 से 255 करोड़ में बनाया गया है. जबकि 1,852.10 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल कर लिया है. वहीं धुरंधर ने 1300 करोड़ तक की कमाई हासिल की थी. इसके बाद दोनों फिल्मों का कलेक्शन 3200 करोड़ से ज्यादा हो गया है.
जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन
19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जॉली एलएलबी 3 सफल फिल्म थी, जिसने 120 करोड़ के बजट में 166.06 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरेशी, गजराज राव और सीमा बिस्वा अहम किरदार में नजर आए थे.
ये भी पढे़ं- गेम ऑफ थ्रोन्स में डेनरेस की मौत से भड़क गई थी ये एक्ट्रेस, कहा- 'इस फैसले से बेहद नाराज थीं'