Jolly LLB 3 Box Office Day 2: अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर 'चांदी', जॉली एलएलबी 3 की 2nd डे कमाई में बड़ा उछाल

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 ने दूसरे दिन की कमाई में दहाड़ लगाई है. वहीं दो दिनों में 32 करोड़ आंकड़ा पार हो गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jolly LLB 3 Box Office Day 2 जॉली एलएलबी डे 2 कलेक्शन
नई दिल्ली:

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरुम कॉमेडी जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन मजबूत ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म को लेकर सवाल सामने आए कि फिल्म कैसी है और फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई हासिल की? दरअसल, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं फिल्म के पॉजीटिव रिव्यू सोशल मीडिया पर देखने को मिला था. लेकिन अब इसी तारीफों के कारण दूसरे दिन फिल्म के शोज में बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला है. 

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 | Jolly LLB 3 Box Office Day 2 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने दूसरे दिन 20 करोड़ का नेट कलेक्शन अपने नाम किया है. इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में आंकड़ा 32.75 करोड़ पार हो गया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ के पहुंच चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ के करीब है. हैरानी की बात यह है कि फिल्म का बजट 60 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसके चलते केवल 3 दिनों में फिल्म बजट की कमाई वसूल सकती है. 

बात करें अक्षय कुमार के कोरोना के बाद रिलीज हुई की अन्य फिल्मों के स्ट्रॉन्ग स्टार्ट की तो जॉली एलएलबी 3 इस मामले में 6वें नंबर पर है. इस फिल्म ने स्काई फोर्स, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन को पीछे छोड़ दिया है. 

गौरतलब है कि सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित जॉली एलएलबी एक सीरीज है, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला लीड रोल में थी. जबकि बोमन ईरानी, अमृता राव और संजय मिश्रा अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं साल 2017 में सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित जॉली एलएलबी 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला के अलावा हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और सयानी गुप्ता अहम किरदार में नजर आए थे. जबकि तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ में नजर आ रहे हैं. वहीं एक बार फिर सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में लौटते दिख रहे हैं.  

Advertisement

Featured Video Of The Day
उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, MLC सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल
Topics mentioned in this article
Jolly LLB 3
Akshay Kumar
Akshay Kumar Movie
Arshad Warsi Movie
Jolly LLB 3 Day 2 Collection