बॉलीवुड में कई दशक तक राज करने वाले सुपरस्टार जितेंद्र आज भले ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और परिवार के साथ 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं लेकिन उनकी शुरुआत बेहद साधारण थी. जितेंद्र एक चॉल में रहा करते थे लेकिन किस्मत और मेहनत ने कुछ ऐसा रंग दिखाया कि आज उनका परिवार देश के नामी फिल्मी घरानों में गिना जाता है. जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर, बेटी एकता कपूर और नाती रवि के साथ जुहू में गुलमोहर क्रॉस रोड पर मौजूद आलीशान कृष्णा बंगले में रहते हैं. इस बंगले को प्रेम मिलन के नाम से भी जाना जाता है.
यह भी पढ़ें- 10 सालों में बेहद ग्लैमरस हो गई हैं जोधा अकबर की रुकैया बेगम, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर
200 करोड़ का बंगला
Housing.com के मुताबिक, इस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है. यह बंगला पारंपरिक भारतीय वास्तुकला शैली में बना है. इसके अंदरूनी हिस्सों को कई महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है. दीवारों पर परिवार के बड़े-बड़े पोर्ट्रेट लगे हैं, जिसमें परिवार के यादगार पल कैद हैं. इस बंगले का पता गुलमोहर क्रॉस रोड नंबर 5, जेवीपीडी स्कीम, जुहू, मुंबई है. इस घर में बॉलीवुड की कई बड़ी पार्टियां ऑर्गनाइज हो चुकी हैं.
घर में बना भगवान गणेश का मंदिर
इस घर में एक बड़ा सा गणेश मंदिर भी है. जितेंद्र का पूरा परिवार भगवान गणेश का परम भक्त है. प्रेम मिलन में हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है.
यह भी पढ़ें- 5 साल तक थिएटर में लगातार में चली थी यह फिल्म, चमक गई थी धर्मेंद्र - अमिताभ की किस्मत, कहलाती है कल्ट क्लासिक
खूबसूरत गेस्ट एरिया
इस बंगले में एक खूबसूरत गेस्ट एरिया है, जिसमें आलीशान सोफे लगे हैं और शानदार इंटीरियर डेकोरेशन किया गया है.
कपूर फैमिली की दूसरी प्रॉपर्टीज
इस बंगले के अलावा, एकता और तुषार कपूर के पास में ही दो और इमारतें हैं—कृष्णा-1 और कृष्णा-2. कृष्णा-1 की मालिक एकता हैं, जबकि कृष्णा-2 के मालिक तुषार हैं. इन दोनों इमारतों में दोनों भाई-बहनों के आलीशान पेंटहाउस हैं. दिलचस्प बात यह है कि तुषार ने अपना डुप्लेक्स किराए पर दे दिया है और अब वह एकता की इमारत में बने एक अपार्टमेंट में रहते हैं.