जितेंद्र की 43 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का बना रीमेक, दो सुपरस्टार के होते हुए हुई फ्लॉप, डायरेक्टर ने कहा- ओरिजनल को श्रद्धांजलि

Jeetendra 43-year-old blockbuster film remake : फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान ने अपनी ही फिल्म की खिल्ली उड़ाई थी. उन्होंने एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से दो मिनट का मौन रखने को कहा था. जब सभी चुप हो गए, तो उन्होंने मजाक में कहा कि यह उनकी पिछली फिल्म हिम्मतवाला के लिए श्रद्धांजलि थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जितेंद्र की सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी अजय देवगन की ये फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई बार पुरानी हिट फिल्मों को दोबारा बनाने का ट्रेंड सफल रहा है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. ऐसी ही एक फिल्म थी हिम्मतवाला, जो 29 मार्च को रिलीज हुई थी. यह फिल्म 1983 में आई हिम्मतवाला का रीमेक थी, जिसमें जितेंद्र और श्रीदेवी मुख्य भूमिकाओं में थे. रीमेक वर्जन में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया नजर आए, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले साजिद खान ने खुद फिल्म के फेलियर होने पर मजाक उड़ाया था. 

डायरेक्टर ने खुद उड़ाया मजाक

फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान ने अपनी ही फिल्म को लेकर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से दो मिनट का मौन रखने को कहा था. जब सभी चुप हो गए, तो उन्होंने मजाक में कहा कि यह उनकी पिछली फिल्म हिम्मतवाला के लिए श्रद्धांजलि थी. साजिद खान ने माना कि ‘हिम्मतवाला' बनाना उनकी गलती थी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके बचपन की पसंदीदा फिल्मों में से एक थी, लेकिन 80 के दशक का माहौल और एक्शन को दोबारा बनाना उनके लिए आसान नहीं था. साजिद ने यह भी कहा कि फिल्म के लीड एक्टर्स और प्रोड्यूसर के उत्साह के चलते उन्होंने यह प्रोजेक्ट लिया, लेकिन बाद में समझ आया कि उन्हें अपनी ताकत यानी कॉमेडी पर ही ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- पिता, ससुर, मकान मालिक और बॉस के रोल में फेमस हुआ ये एक्टर, थियेटर के लिए पैसा जुटाने के लिए किया फिल्मों में काम

काफी उथल-पुथल भरा रहा है साजिद का करियर 

साजिद ने अपने फिल्मी डायरेक्शन करियर की शुरूआत 'हे बेबी' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्में दी हैं, जिनमें हाउसफुल फ्रेंचाइजी भी शामिल है. हालांकि, साजिद खान को उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है. उनका नाम तब और भी ज्यादा सुर्खियों में आया था, जब मीटू मूवमेंट में उनके ऊपर भी आरोप लगाए गए. इस दौरान कई एक्ट्रेस और पत्रकारों ने उन पर सेक्सुअल हरस्मेंट के आरोप लगाए थे. इस मामले में डिंपल पॉल, सलोनी चोपड़ा और रचेल व्हाइट सहित  कई बड़ी हस्तियों ने आगे आकर अपनी बात रखी थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 16 की उम्र में किया डेब्यू, किया कुछ ऐसा की रातोंरात हुई चर्चा, 20 साल में बनीं मां, इंडस्ट्री से हैं गायब

Featured Video Of The Day
वक्फ विवाद पर गरमाई बहस! शिवम त्यागी vs मुस्लिम स्कॉलर
Topics mentioned in this article
Sajid Khan
Himmatwala
Ajay Devgan
29 March