जया प्रदा ने अपने बेटे के साथ शेयर की फोटो तो हक्के-बक्के रह गए फैन्स, रोमांटिक हीरो जैसी पर्सनैलिटी देख बोले- वेलकम टू बॉलीवुड

जया प्रदा के बेटे सम्राट की फोटो सोशल मीडिया पर आई है. उनकी पर्सनालिटी और लुक्स देखकर लोग हैरान रह गए हैं और कह रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं था कि एक्ट्रेस का इतना हैंडसम बेटा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जया प्रदा और बेटे की केमिस्ट्री है जबरदस्त
Social Media
नई दिल्ली:

Jaya Prada Son: जया प्रदा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं. जया ने अपने दौर के सभी बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है. जया भले ही अब फिल्मों में ज्यादा ना दिखाई देती हों लेकिन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे सम्राट के साथ न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. उन्होंने अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें शेयक कीं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को डार्क येलो टी-शर्ट में देखा गया जबकि सम्राट ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए.

जया प्रदा के बेटे की फोटो वायरल (Jaya Prada Son Latest Photo)

तस्वीर में मां और बेटा न्यूयॉर्क ब्रिज पर खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते ही एक्ट्रेस ने लिखा, "अपने बेटे सम्राट के साथ अपने नए शहर में स्पेशल टाइम". इस पोस्ट पर फैन्स के भी ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'शानदार...बहुत अच्छा टाइम बिताया. एनवाईसी क्लिक'. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं'.

बताया जाता है कि सम्राट जया की बहन का बेटा है, जिसे उन्होंने गोद लिया है. वह तमिल सिनेमा में काम करते हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. आपको बता दें कि जया ने 22 फरवरी 1986 को निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो जया ने हिंदी और तेलुगू फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम किया है. वह आखिरी बार 2023 में हनीफ अडेनी के डायरेक्शन में मलयालम डकैती एक्शन कॉमेडी फिल्म 'रामचंद्र बॉस एंड कंपनी' में दिखाई दी थीं.

Advertisement

यशपाल शर्मा का इंटरव्यू: सलमान खान की वॉन्टेड हाथ से निकली, स्क्रिप्ट पढ़े बिना की रेड 2

Featured Video Of The Day
Iran-US Deal: Trump से peace Deal के बाद Hrmuz में ईरान Iran ने फिर किया हमला, 600 जहाज फंसे! |
Topics mentioned in this article
Jaya Prada
Jaya Prada Son
Jaya Prada Son Photo
Samrat Nahata
Jaya Prada News