जया प्रदा के बेटे की 4 रेयर फोटो, जन्मदिन पर बताया सबसे बड़ा आशीर्वाद, फैंस कहेंगे- हीरो नहीं हैंडसम विलेन लगता है

जया प्रदा ने बेटे की अनदेखी फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी , बताया - सबसे बड़ा आशीर्वाद, फैंस ने पूछ लिया ये सवाल

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जया प्रदा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर की रेयर फोटो
नई दिल्ली:

80 के दशक में शराबी, तोहफा, स्वर्ग से सुंदर और आज का अर्जुन जैसी फिल्मों से बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपने बेटे की अनदेखी तस्वीर शेयर की क्योंकि यह एक खास मौका था. दरअसल, एक्ट्रेस के बेटे सम्राट आज यानी 6 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिसके चलते जया प्रदा ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया और सम्राट को सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया. फोटो देखते ही जहां फैंस जया प्रदा के बेटे को बर्थडे विश करते हुए नजर आए तो वहीं कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि वह उनसे कैसे रिलेशन में हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जया प्रदा की कोई अपनी औलाद नहीं है. 

जया प्रदा ने बेटे की शेयर की फोटो

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सम्राट जया प्रदा के सगे बेटे नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उनके भतीजे हैं, जिन्हें उन्होंने बाद में गोद लिया है और वह उन्हें अपने बेटे की तरह तब से पाल रही हैं. 

बेटे सम्राट के साथ बिताती हैं वक्त

Advertisement

जया प्रदा 70 और 80 के दशक का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमा में काम किया है. तोहफा, शराबी और सरगम जैसी फिल्मों में काम करने वाली जया प्रदा की जीतेंद्र और ऋषि कपूर के साथ जोड़ी हिट थी. हालांकि उन्होंने किसी एक्टर से शादी करने की बजाय प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा से 1986 में शादी की, जिसके बाद वह फिल्मों में कम नजर आईं. वहीं कपल का कोई बच्चा नहीं है. 

ये भी पढे़ं- मधुबाला, माधुरी से भी लोग जया प्रदा को कहते थे खूबसूरत, ये अनदेखी तस्वीरें है सबूत, डायरेक्टर ने देखते ही फिल्म में कर लिया था कास्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kalyan Banerjee Attacked: लगे चोर-चोर के नारे, सिर पकड़ कर सड़क पर लेटे दिखे TMC सांसद | Breaking
Topics mentioned in this article