अमिताभ के स्टारडम से चिढ़ गए थे राजेश खन्ना, जया से हुई थी बहस, दामाद अक्षय से मिलने से किया इनकार तो हेमा को कराया इंतजार

मास्टर राजू ने राजेश खन्ना के घमंड को लेकर कई किस्से बताए हैं. जिसमें एक किस्सा अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी से भी जुड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ के स्टारडम से चिढ़ गए थे राजेश खन्ना
नई दिल्ली:

इंडियन सिनेमा में मास्टर राजू नाम से मशहूर एक्टर राज श्रेष्ठ ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्टर ने राजेश खन्ना और बिग बी की पत्नी जया बच्चन के बीच हुई एक लड़ाई के बारे में बताया है. दरअसल, राजेश खन्ना ने जया से अमिताभ के लिए कुछ भला-बुरा कहा था. राजेश के ऐसा करने पर जया गुस्सा से तिलमिला उठी थीं. राजू ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के घमंड पर भी कई खुलासे किए हैं. एक पॉडकास्ट में मास्टर राजू ने पुराने किस्से छेड़कर नई बहस को जन्म दे दिया है.

यह भी पढ़ें : रेखा की बहन हैं जानी-मानी डॉक्टर, कर चुकी हैं ये बड़ा काम, मिले हैं कई अवार्ड, खूबसूरती में हेमा- जया को देती हैं टक्कर

जब राजेश खन्ना से लड़ बैठीं जया बच्चन

मास्टर राजू ने कहा, 'एक बहस के बाद शूटिंग रुक गई थी. मुझे याद है कि यह फिल्म बावर्ची के सेट की बात है. अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ बहस हुई थी. राजेश खन्ना को यह बात चुभ रही थी कि अमिताभ बच्चन को तेजी से पॉपुलैरिटी मिल रही थी. वह नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें रिप्लेस करे. राजेश इसलिए अमिताभ के अगेंस्ट थे और यह बात जया को चुभ रही थी'. गौरतलब है कि साल 1973 में अमिताभ को जंजीर से पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके बाद शोले, दीवार और नमक हराम आने के बाद राजेश खन्ना छिप गए थे.

दामाद अक्षय कुमार को भी दिखाया अहंकार
राजेश खन्ना ने दामाद अक्षय कुमार से मिलने के लिए नीचे आने से इनकार कर दिया था. मास्टर राजू ने यह भी बताया कि राजेश खन्ना में बहुत अहंकार था. वह अपने दामाद अक्षय कुमार से मिलने के लिए नीचे भी नहीं आए थे. मास्टर राजू ने कहा, 'जब अक्षय कुमार उनके घर गए. राजेश खन्ना ऊपर कमरे में बैठे थें. घर में किसी ने उन्हें बताया कि अक्षय कुमार मिलने आए हैं. राजेश खन्ना ने कहा, मैं उसका ससुर हूं, वो आएगा मेरे पास, मैं क्यों जाऊं? मास्टर राजू ने सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई कि उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्में की और उन्होंने उन्हें भी पहचानने से इनकार कर दिया.


यह भी पढ़ें :  वही चेहरा, वही आंखें और वही अंदाज, हीमैन के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान, बोले- धर्मेंद्र के स्टारडम को आगे ले जाएगा


हेमा मालिनी को करवाया इंतजार

मास्टर राजू यहीं नहीं रुके. उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना सेट पर देर से आते थे और हेमा मालिनी को भी उनके आने का इंतजार करना पड़ता था. मास्टर राजू ने बताया, 'पलकों की छांव में शूटिंग के दौरान बॉम्बे से बाहर चाइना क्रीक में सेट लगा था. मैं और हेमा मालिनी समेत सभी सुबह-सुबह सेट पर पहुंच जाते थे. लेकिन राजेश खन्ना को प्रोड्यूसर घर से लेकर आते थे.



 

Featured Video Of The Day
Neemuch Constable Last Post: कांस्टेबल ने जान देने से पहले खोल दी MP पुलिस की पोल? Madhya Pradesh