'आज उर्दू थोड़ी और गरीब हो गई' बशीर बद्र के निधन पर जावेद अख्तर का पोस्ट

मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. जावेद अख्तर ने एक्स पर पोस्ट लिखकर शोक जताया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली:

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी मौत की खबर मिलते ही उर्दू शायरी और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई, मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर ने इस दुखद खबर को साझा करते हुए लिखा, 'आज हमारी भाषा उर्दू थोड़ी और गरीब हो गई. बशीर बद्र, एक बेहद खुशगवार शायर हमेशा के लिए महफिल से उठ गए. शायर और उनकी शायरी हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी.'  बशीर बद्र का आज दोपहर करीब 12:30 बजे निधन हो गया. वे डिमेंशिया से संघर्ष कर रहे थे और पिछले तीन-चार दिन से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आज शाम को होने की उम्मीद थी; हालांकि, ईद के कारण यह कल भी हो सकता है.

बशीर बद्र की शायरी आम आदमी की भावनाओं को बहुत करीब से छूती थी. प्रेम, विरह, समाज और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को उन्होंने बेहद सहज भाषा में बयान किया. उनकी गजलों ने ना सिर्फ उर्दू प्रेमियों को, बल्कि आम हिंदी पाठकों के दिलों में भी जगह बनाई. 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चुराया, शेयर में लगाया, वक्फ में हिंदुओं की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Basheer Badr
Javed Akhtar
Bollywood
Entertainment News