धुरंधर में शरारत गाने वाली सिंगर का स्टेज पर फूटा गुस्सा, लड़कियों से मिसबिहेव होता देख हो गईं बेकाबू

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का हालिया कॉन्सर्ट उस वक्त चर्चा में आ गया जब उन्होंने स्टेज से ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठा लिया. भीड़ में कुछ लड़कों द्वारा फीमेल फैन्स से छेड़छाड़ की शिकायत मिलते ही जैसमिन ने बिना देर किए शो रोक दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फीमेल फैन्स की खातिर धुरंधर सिंगर जैस्मीन ने लिया सख्त फैसला

सिंगर्स के कॉन्सर्ट होते हैं तो उसमें भारी भीड़ जुटना भी लाजमी ही होता है. अक्सर ये खबरें भी आती हैं कि फलां सिंगर के कॉन्सर्ट में लोगों का सामान चोरी हो गया. कभी कभी फैन्स में आपस में तकरार होती है. इस बार एक कॉन्सर्ट में फीमेल फैंस के साथ छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई. ये कॉन्सर्ट था जैस्मीन सैंडलस का. जैसमिन सैंडलस धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाने वाली सिंगर हैं. फीमेल फैंस की शिकायत मिलने पर जैस्मीन सैंडलस ने जो किया वो हैरान करने वाला तो था ही. उनका फैसला फीमेल फैंस का दिल जीतने वाला था और मनचले फैन्स के लिए शामत से कम नहीं था.  

जैसमिन ने रोका शो

जैसमिन ने देखा कि भीड़ में कुछ लड़के महिला फैंस को परेशान कर रहे हैं. तो उन्होंने बिना झिझक शो रोक दिया. उनका साफ कहना था कि अगर महिलाएं सेफ महसूस नहीं करेंगी, तो वो परफॉर्म नहीं करेंगी. वायरल वीडियो में जैसमिन स्टेज से ही सिक्योरिटी को बुलाती नजर आ रही हैं. वो सिक्योरिटी उन लड़कों को हटाने के लिए कहती हैं. और, कहती हैं कि वो महिलाओं को परेशान कर रहे हैं. उनके इस अंदाज में न गुस्सा था न ही कोई ड्रामा. लेकिन एक सख्ती जरूर थी.

उन्होंने आगे साफ कहा कि अगर उनके कॉन्सर्ट में फीमेल फैन्स सेफ फील नहीं करेंगी तो वो परफॉर्म भी नहीं करेंगी. यही बात लोगों के दिल को छू गई. सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. किसी ने लिखा कि वो रियल क्वीन है तो किसी फैन ने लिखा कि इसी तरह महिलाओं को एक दूसरे का पक्ष लेना चाहिए. एक यूजर ने कमेंट किया कि ना गाली, ना चिल्लाना, बस एक सिविक अपील और सख्त स्टैंड, सलाम है.

Advertisement

स्टेज पर मस्ती भी, इमोशन भी

इस कॉन्सर्ट में जैस्मिन के साथ एक्ट्रेस आयशा खान भी स्टेज पर नजर आईं,, जो ‘शरारत' गाने में फीचर हुई थीं. दोनों ने साथ में परफॉर्म किया और पूरा माहौल झूम उठा. आयशा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें कॉन्सर्ट में खूब मजा आया. वो अपनी डांस स्टेप भूल गई थीं फिर भी परवाह नहीं की. उन्होंने जैसमिन की तारीफ में कहा कि वो हमेशा कहती हैं कि वो गॉड्स चाइल्ड हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 में चुनाव के बीच Mamata पर Owaisi ने कह दी बड़ी बात!