साल 2026 का पहला महीना लूट ले गए सनी देओल, 12 फिल्मों को पछाड़ बॉर्डर 2 से बने हीरो नंबर वन

Box Office Report: जनवरी के महीने में 12 फिल्में रिलीज हुईं थीं. इन सबमें बाजी मार गई सनी देओल के लीड रोल वाली बॉर्डर 2. इस फिल्म ने कमाई के मामले में जनवरी को एक धमाकेदार शुरुआत की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
January 2026 Box Office Report
Social Media
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस फिल्मों की सक्सेस का पैमाना होता है. साथ ही साथ बॉलीवुड फिल्म मेकर्स के हौसले भी बुलंद करता है. भई अगर कमाई अच्छी हो तो हौसले तो बढ़ेंगे ही. कुछ इसी तरह साल 2026 का पहला महीना भी भी धमाकेदार रहा है. अब आप धुरंधर की बात मत करना क्योंकि वो 2025 की फिल्म है. हम आपको 2026 की नई ताजा, गर्मागर्म, करारी फिल्मों की बात करेंगे जो इसी साल रिलीज हुईं और दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब भी रहीं. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य से लेकर रानी मुखर्जी तक शामिल हैं. 

2026 के पहले महीने का रिपोर्ट कार्ड 

साल 2026 जनवरी की शुरुआत इक्कीस फिल्म की रिलीज से हुई. इसके साथ साथ जनवरी में आजाद भारत, राहू केतू, हैप्पी पटेल, बिहू अटैक, वन टू चा चा चा, सफिया सफदर, बॉर्डर 2, गांधी टॉक्स, ह्यूमन कोकेन, मायासभा, मर्दानी 3 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आईं. पहले महीने में दर्शकों ने भी कुछ फिल्मों जोरदार स्वागत किया कमाई के मामले में जनवरी को एक शानदार शुरुआत दी.

जनवरी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो बॉर्डर 2 टॉप पर है. इसके बाद दूसरे नंबर है मर्दानी, तीसरे पर इक्कीस, चौथे पर राहू केतू और पांचवे नंबर पर आमिर खान प्रोडक्शन्स की हैप्पी पटेल है.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

अब जरा आंकड़ों की बात करें तो अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉर्डर 2 का बजट 250 करोड़ है. लीड रोल में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ हैं. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने देशभर में अब तक 355 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 407 करोड़ पहुंच गया है. ये फिल्म अभी तक थियेटर में चल रही है और अभी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं.

Advertisement

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

रानी मुखर्जी के लीड रोल वाली इस फिल्म का बजट 60 करोड़ है. अभिराज मीनावाला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारत में 33.25 करोड़ और दुनियाभर में 41.25 करोड़ की कलेक्शन कर चुकी है. 30 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म अभी थियेटर्स में है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ लीड विलेन के रोल में मल्लिका प्रसाद हैं. मल्लिका का काम फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 

इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

अगस्त्य नंदा के लीड रोल वाली इक्कीस को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म बजट 50 करोड़ रुपये था. इस फिल्म ने देशभर में 37.90 करोड़ रुपये कमाए थे. दुनियाभर में इक्कीस की कलेक्शन 41.45 करोड़ थी. बात करें जनवरी की बाकी रिलीज हुई फिल्मों की तो राहू केतू ने 6.1 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद वीर दास की हैप्पी पटेल ने बॉक्स ऑफिस पर महज 4.8 करोड़ रुपये की कलेक्शन की. कुल मिलाकर जनवरी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के नाम रहा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Border 2
Border 2 Box Office Collection
Border 2 Collection
Border 2 Box Office Report
Mardaani 3 Box Office Collection
Mardaani 3 Box Office Report
Mardaani 3 Collection
Ikkis Box Office Collection
Rahu Ketu Collection