janmashtami Best Shri krishna Song: इस बार जन्माष्टमी ( Janmashtami 2026) 4 सिंतबर को है. इसके पास आते ही कान्हा के भजनों की गूंज हर तरफ सुनाई देने लगती है. इनमें से कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी मधुर और संगीतमयी हो जाते है, जो हर साल उसी रंग और रूप में लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं. ऐसा ही एक गीत है कृष्ण की भक्ति को दर्शाता हुआ दक्षिण भारत की फिल्म दशावतारम का गाना ' मुकुंदा मुकुंदा कृष्णा, मुकुंदा मुकुंदा', जिसे आज भी जन्माष्टमी के अवसर पर हर घर घर में बजता है.
भगवान विष्णु के दस अवतारों की कठपुतली के जरिए है बताती
यह खूबसूरत भक्ति गीत साल 2008 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'दशावतारम' का हिस्सा था, जिसमें एक्ट्रेस असिन भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानी एक पारंपरिक कठपुतली शो के जरिए दिखाती हैं. जिसमें गीत के बोल यह दर्शाते हैं कि कैसे भगवान ने अलग-अलग युगों में अवतार लेकर पृथ्वी से बुराई का नाश किया और भक्तों की रक्षा की.
यहां सुने मुकुंदा मुकुंदा गाना
भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों को बताता है ये गाना
फिल्म के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है और इसे साधना सरगम तथा कमल हासन ने गाया है. यह गाना भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करता है. इसकी धुन में भारतीय शास्त्रीय संगीत की झलक मिलती है, जो इसे बाकी फिल्मी भजनों से अलग पहचान देती है.
क्या है फिल्म दशावतारम' की कहानी
साल 2008 में रिलीज हुई कमल हासन की प्रसिद्ध तमिल फिल्म 'दशावतारम' की कहानी विज्ञान, आस्था और 'केस थ्योरी' (तितली प्रभाव) पर आधारित है, जिसमें कमल हासन ने कुल 10 अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं. इसकी कहानी 12वीं शताब्दी के चोल काल से शुरू होकर आधुनिक काल तक चलती है.इसके डायरेक्टर के. एस. रविकुमार हैं. फ़िल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने फ़िल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है. वे इसमें दस अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आते हैं
आपके लिए और भी