जनाई भोसले की दादी आशा भोसले के साथ 5 तस्वीरें, हमेशा साया बनकर रहती थीं पोती

जनाई ने इस बात की पुष्टि की कि आशा जी को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हमेशा दादी का साया बनकर रहती थीं जनाई भोसले
नई दिल्ली:

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन के बाद फैंस में शोक का माहौल है. वहीं परिवार भी इससे बेहद दुखी हैं. आशा भोसले की पोती, जनाई भोसले अपनी दादी से बेहद करीब थीं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनके साथ तस्वीरें शेयर किया करती थीं. निधन से पहले जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो जनाई ने ही दादी की सेहत को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया था.  जनाई ने इस बात की पुष्टि की कि आशा जी को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

24 साल की हैं जनाई भोसले

जनाई, आनंद भोसले और अनुजा भोसले की बेटी हैं. उनका एक भाई भी है, जिसका नाम रंजई भोसले है. जनाई, 16 जनवरी, 2002 को पैदा हुई थीं और अब 24 साल की हैं. बताया जाता है कि उन्होंने स्विट्जरलैंड के इंस्टीट्यूट ले रोज़ी से पढ़ाई की है. वह अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. इसके पहले जनाई ने कुछ म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है.

दादी आशा भोसले से थीं बेहद क्लोज

जेनाई अपनी दादी आशा भोसले से काफी क्लोज थीं. वह अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर किया करती थीं. दादी की लाडली जनाई को लेकर उनके काफी सपने थे. आशा जी ने अपनी पोती के अभिनय की दुनिया में कदम रखने पर अपनी खुशी भी जाहिर की थी. X (ट्विटर) पर आशा भोसले ने 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' के साथ जनाई के अभिनय की शुरुआत की घोषणा की.

Advertisement

अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि अपनी प्यारी पोती को सिनेमा की दुनिया में शामिल होते देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने लिखा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि वह सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह बनाएगी और मैं उसे और @thisissandeeps को शुभकामनाएं देती हूं."

Advertisement

रानी साईबाई भोसले का किरदार निभाएंगी जनाई भोसले

इस फिल्म में जनाई, रानी साईबाई भोसले का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी भी नज़र आएंगे. खबरों के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिसके 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- आशा भोसले के अंतिम दर्शन में जनाई भोसले के नहीं थमे आंसू, दादी का चेहरा बार-बार देख रोती दिखीं लाड़ली पोती, तब्बू ने लगाया गले

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: शव का दूसरा पोस्टमार्टम हुआ, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार | Breaking News
Topics mentioned in this article