75 के हीरो की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, दी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Jailer 2 Box Office Collection: जेलर को शुरुआत से ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब अगर इस फिल्म को रामायण के बाद थोड़ा झटका नहीं लगता है तो यह 600 से 700 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jailer 2 Box Office Collection: जेलर 2 के लिए मुश्किल है 500 करोड़?
Social Media
नई दिल्ली:

Jailer Box Office Collection: तीन हफ्ते पूरे होने के बाद रजनीकांत की 'जेलर 2' दुनिया भर में 500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. फिल्म को शुरुआत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और पहले हफ्ते में इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी लेकिन उसके बाद से इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है. तीसरे हफ्ते की कमाई पर और भी असर पड़ा है क्योंकि 5 नवंबर से यानी आज से रणबीर कपूर की रामायण भी सिनेमाघरों में आ चुकी है. 

'जेलर 2' थर्ड वीक अपडेट

रिलीज के दिन 'जेलर 2' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 15,887 शो से 59.70 करोड़ (नेट) की कमाई की. भारत में 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले 10 अक्टूबर को शुरू हो गई थी. वीकडेज पर आमतौर पर कमाई कम हो जाती है लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी और रिलीज के पहले ही हफ्ते में भारत में कुल 334.35 करोड़ (नेट) कमा लिए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 95.55 करोड़ की कमाई की, जो दिखाती है कि फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई है, खासकर हफ्ते के दिनों में.

तीसरे हफ्ते में कमाई में और गिरावट आई हालांकि वीकेंड पर इसमें थोड़ी तेजी जरूर दिखी क्योंकि दिवाली के बड़े हफ्ते से पहले कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. सैकनिल्क के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार (4 नवंबर) को फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही तीसरे हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 36.15 करोड़ हो गई है और तीन हफ्तों के बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 466.05 करोड़ तक पहुंच गया है. अब 'रामायण' रिलीज हो चुकी है, इसलिए अब इस फिल्म के लिए भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है. 'जेलर 2' पहले ही इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. पहले नंबर पर 'धुरंधर द रिवेंज' है.

यह भी पढ़ें: रामायण ने पहले दिन कमा लिए इतने करोड़ तो बन जाएगी सबसे ज्यादा कमाने वाली धार्मिक फिल्म, अभी तक इस फिल्म के नाम है ये रिकॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली प्रदूषण पर सियासत गरमाई, सिरसा बोले- मान सरकार ने खेतों में आग लगवाई...!
Topics mentioned in this article
Jailer 2
Jailer 2 Box Office Collection
Rajinikanth
Entertainment
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं