Jack Ryan Ghost War Review: 106 मिनट का टॉर्चर है प्राइम वीडियो की नई फिल्म, देखने से पहले पढ़ लें 'जैक रयान घोस्ट वॉर' का रिव्यू

Jack Ryan Ghost War Review in Hindi: जॉन क्रासिंस्की वेब सीरीज में जैक रयान बने छा गए, लेकिन फिल्म में राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर बन गए. जानें क्या हुआ फिल्म का हश्र.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Prime Video Jack Ryan Ghost War Review: प्राइम वीडियो मूवी जैक रयान घोस्ट वार रिव्यू

Jack Ryan Ghost War Review in Hindi: टॉम क्लैंसी के मशहूर कैरेक्टर जैक रयान की वापसी इस बार फिल्म के साथ हुई है. अभी तक हमने इसे प्राइम वीडियो पर सिर्फ वेब सीरीज (हालांकि हॉलीवुड में जैक रयान पर कई फिल्में बन चुकी है) में देखा था. लेकिन इस बार फिल्म का रूप दे दिया गया. अफसोस, ‘जैक रयान: घोस्ट वॉर' सिर्फ नाम का बोझ उठाती हुई एक औसत ओटीटी फिल्म साबित हुई है. जॉन क्रासिंस्की की यह फिल्म 20 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. एंड्र्यू बर्नस्टीन के निर्देशन में बनी 106 मिनट की इस एक्शन थ्रिलर को देखने के बाद लगता है कि डायरेक्टर ने सिर्फ फ्रैंचाइजी के नाम पर फिल्म बनाई है. नया कुछ नहीं, पुराने फॉर्मूले को मसाला चढ़ाकर पेश करने की कोशिश की गई है.

‘जैक रयान: घोस्ट वॉर' की कहानी

फिल्म में जैक रयान (जॉन क्रासिंस्की) सीआईए से रिटायर होकर नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रहा है. लेकिन एक इंटरनेशनल मिशन उसे फिर से जासूसी की दुनिया में खींच लाता है. पुराने साथी माइक नोव्हेंबर (माइकल केली) और जेम्स ग्रीर (वेंडेल पियर्स) के साथ वह रोग ब्लैक-ऑप्स यूनिट के खिलाफ लड़ाई में उतरता है. सिएना मिलर एमआई6 ऑफिसर एम्मा मार्लो के तौर पर नई एंट्री हैं. दुबई और लंदन के एक्शन सीन, गद्दारी का जाल और पुरानी यादों का सामना, सब कुछ है, लेकिन ये सब पहले ही कहीं देखा-सुना लगता है. वैसे ये फिल्म टॉम क्लैंसी की किताब कैरेक्टर्स पर आधारित है.

रूटीन मसाला फिल्म

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘जैक रयान' (2018-2023) ने दर्शकों को इंटेलिजेंट स्पाई थ्रिलर का स्वाद दिया था. कहानी गहरी थी, राजनीति का रंग भी गहरा चढ़ा था और बांधकर रखती थी. लेकिन ‘घोस्ट वॉर' में वो सब गायब है. यह एक टिपिकल मसाला एक्शन फिल्म बनकर रह गई है, कार चेज, गनफाइट, विस्फोट और हीरोइज्म का डोज.

जॉन क्रासिंस्की तो जमते हैं, लेकिन स्क्रिप्ट उन्हें ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं देती. अब दोष दें भी तो किसे क्योंकि जॉन क्रासिंस्की खुद इसके को-राइटर हैं. वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. अब ऐसे में सब उनके हाथ से ही गुजरा है. सहायक कलाकार ठीक-ठाक हैं, लेकिन नया कुछ नहीं जोड़ पाते. डायरेक्टर ने सेफ खेला है, कोई रिस्क लिया ही नहीं.

Advertisement

टॉम क्लैंसी की उथली दुनिया

एक्शन सीक्वेंस अच्छे बने हैं, खासकर लंदन और दुबई वाले. लेकिन ट्विस्ट्स देखकर पहले ही समझ आ जाता है कि आगे क्या होने वाला है. इमोशनल पार्ट्स भी जबरदस्ती थोपे हुए लगते हैं. टॉम क्लैंसी की दुनिया की गहराई यहां कहीं नजर नहीं आती. यह सिर्फ सीरीज को एक्सटेंड करने की एक कोशिश लगती है. जिसमें नएपन का घोर अभाव है. 

‘जैक रयान: घोस्ट वॉर' वर्डिक्ट

कुल मिलाकर, ‘जैक रयान: घोस्ट वॉर' उन दर्शकों के लिए ठीक है जो सिर्फ टाइम पास एक्शन चाहते हैं. लेकिन जो सीरीज के इंटेलिजेंट टच के आदी हैं, उनके लिए यह निराशा ही है. यह फिल्म फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाई नहीं दे पाई. अगर आप असली जैक रयान का मजा लेना चाहते हैं तो पुरानी सीरीज दोबारा देख सकते हैं.

Advertisement

रेटिंग: 1.5/5 स्टार
ओटीटी: प्राइम वीडियो
डायरेक्टर: एंड्रयू बर्नस्टीन
एक्टर: जॉन क्रासिंस्की, माइकल केली, वेंडेल पियर्स और सिएना मिलर 

Featured Video Of The Day
बीजेपी नेता Keya Ghosh का ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, TMC में बढ़ी बेचैनी
Topics mentioned in this article
Jack Ryan Ghost War Review In Hindi
Jack Ryan Ghost War Movie Review In Hindi
Prime Video
John Krasinski