क्या सच में कंगाल हो गए हैं 90's के सुपरस्टार गोविंदा? भांजे विनय आनंद ने आखिर बता ही दी फैंस को सच्चाई

गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा गॉसिप कॉलम में छाए हुए हैं. हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर ये तक कह दिया गया कि गोविंदा बैंकरप्ट हो गए हैं. क्या यह सच है आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा के कंगाल होने पर भांजे ने क्या कहा

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा गॉसिप कॉलम में छाए हुए हैं. कभी उनकी शादी को लेकर तलाक की अफवाह उड़ती है, तो कभी लोग उनके करियर को डाउनफॉल बता देते हैं. हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर ये तक कह दिया गया कि गोविंदा बैंकरप्ट हो गए हैं और अब उनके पास पैसे नहीं बचे. फैंस हैरान थे कि आखिर अचानक ये सब बातें कहां से आने लगीं. अब इन तमाम खबरों पर उनके भांजे और एक्टर विनय आनंद ने खुलकर जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राधा भाभी जो संभालती हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की जिम्मेदारी, किसी को एक्टर तो किसी को बना रहीं क्रिकेटर

पैसे खुद चलकर आ जाएंगे

हाल ही में एक पॉडकास्ट में विनय आनंद ने इन अफवाहों की और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा दी. उन्होंने बेहद साफ अंदाज में कहा कि गोविंदा सुपरस्टार हैं. गोविंदा आज भी कहीं खड़े हो जाएं तो 25 से 30 लाख रुपये आराम से मिल जाएंगे. जिन लोगों को वो गरीब लग रहे हैं, उन्हें कुछ पता ही नहीं है. विनय ने 90 के दशक का वो दौर याद दिलाया जब गोविंदा का स्टारडम पीक पर था. उन्होंने कहा कि जब लोखंडवाला में 12 से 13 लाख बड़ी रकम मानी जाती थी. तब वो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ लेते थे. 70 से 80 फिल्में करने के बाद कैसे कह सकते हैं कि वो सड़क पर आ गए? उनके मुताबिक गोविंदा ने अपने करियर में इतना कमाया है कि लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते.

सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख देते हैं लोग

विनय ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ‘मैं सोशल मीडिया खोलूं तो हर जगह गोविंदा जी ही नजर आते हैं. ये भी स्टारडम ही है भाई!' उनका कहना है कि आजकल बिना फैक्ट चेक किए कुछ भी लिख दिया जाता है. बस पब्लिसिटी के लिए. आपको बता दें कि विनय आनंद खुद भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. फिल्म आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया में वो गोविंदा के साथ नजर भी आए थे. वहीं से उनकी पहचान भी बनी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोविंदा को माफ करने को तैयार सुनीता, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त, छलका मेनोपॉज का दर्द

Featured Video Of The Day
Ahmedabad Air India Plane Crash जहां हुआ, देखिए वहां अभी कैसे हैं हालात | NDTV Ground Report