बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ अपनी कामयाबी का लोहा मनवाने के बाद, फिल्म 'धुरंधर 2' अब अपने ओटीटी (OTT) सफर के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में हिट साबित होने के बाद अब इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने इस फिल्म के लिए पूरे 155 करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील की है.
जियो का अपना दांव और प्लेटफॉर्म में बदलाव
यह फिल्म असल में जियो का ही अपना प्रोजेक्ट है और अब जियोहॉटस्टार ने इसके डिजिटल अधिकार खरीदे हैं. यह बदलाव इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस सीरीज की पहली फिल्म यानी 'धुरंधर' के अधिकार नेटफ्लिक्स के पास थे. लेकिन इस बार मेकर्स ने इसे किसी दूसरे प्लेटफॉर्म को देने के बजाय अपने ही घर (जियोहॉटस्टार) में रखने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: 2012 की असली धुरंधर थी आयुष्मान खुराना की ये फिल्म, 4 करोड़ की फिल्म ने की थी 15 गुना कमाई
नेटफ्लिक्स वाली पुरानी डील और 'बॉक्स ऑफिस किकर'
अगर हम पिछली बार की बात करें, तो 'धुरंधर' के पहले पार्ट की डील नेटफ्लिक्स के साथ 85 करोड़ रुपये में हुई थी. उस डील में एक खास क्लॉज जुड़ा था, जिसे तकनीकी भाषा में 'बॉक्स ऑफिस किकर' कहा जाता है. इसका मतलब यह था कि अगर फिल्म सिनेमाघरों में एक तय आंकड़े से ज्यादा का कलेक्शन करती है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से मेकर्स को एक अतिरिक्त रकम दी जाएगी. अब चूंकि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही बड़ी कमाई कर चुकी है, इसलिए इसकी ओटीटी वैल्यू भी बढ़कर 155 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है.
आईपीएल के बाद ओटीटी पर होगी एंट्री
थिएटर में फिल्म देख चुके लोगों और ओटीटी का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी थोड़ा सब्र करना होगा. जानकारी के अनुसार, फिल्म को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के खत्म होने के बाद ही स्ट्रीम किया जाएगा. यह रणनीति इसलिए अपनाई गई है ताकि आईपीएल के बाद जब लोग क्रिकेट से फ्री हों, तब फिल्म को डिजिटल पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप मिले. दर्शकों को अब फिल्म के डिजिटल धमाके के लिए बस आईपीएल के खत्म होने का इंतजार रहेगा.