Insidious Out of The Further Trailer: आ गया सबसे हॉरर फिल्म का ट्रेलर, इंसानों की दुनिया में आत्माओं की एंट्री, कमजोर दिलवालों के नहीं है ट्रेलर

Insidious Out of The Further Trailer: हॉरर फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी. सोनी पिक्चर्स ने सिनेमा कॉन 2026 में सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइजी इंसिडियस की छठी फिल्म 'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का नया पोस्टर और पहला रिलीज कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Insidious 6 Trailer: 'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

Insidious Out of The Further Trailer: हॉरर फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी. सोनी पिक्चर्स ने सिनेमा कॉन 2026 में सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइजी इंसिडियस की छठी फिल्म 'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का नया पोस्टर और पहला रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर ने दिखा दिया है कि इंसिडियस की इस छठी फिल्म में हॉरर का छौक भी छह गुना होने वाला है. जेम्स वैन अपनी पूरी फॉर्म में लौटे हैं, इस बार दहशत के साथ वो दर्द का भी एहसान कराने जा रहे हैं. 'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' यानी इंसिडियस 6 21 अगस्त 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. यह इंसिडियस: द रेड डोर (2023) की सीक्वल है. अब तक की पांच फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 740 मिलियन डॉलर (6,896 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई की है, जो इस सीरीज की लोकप्रियता को दर्शाता है.

इंसिडियस 6 में मुख्य किरदार जेम्मा (एमेलिया ईव) सिंगल मदर है, जो अपनी बेटी के साथ अपने बचपन के घर में रहती है. उसमें अचानक ‘द फर्दर' नाम के रहस्यमय लोक में यात्रा करने की क्षमता आ जाती है. यहां खोई हुई आत्माएं भटकती रहती हैं. जेम्मा की खासियत यह है कि वह ना सिर्फ वहां जा सकती है, बल्कि वहां की बुरी शक्तियों और डीमन्स को असली दुनिया में ला भी सकती है. जब डीमन्स को उसकी इस शक्ति का पता चलता है, तो हमारी दुनिया उनके लिए खेल का मैदान बन जाती है. कहानी में खौफ का नया स्तर जोड़ा गया है, जहां ‘द फर्दर' की सीमाएं असली दुनिया में टूटने लगती हैं.

Insidious 6 Trailer

फिल्म के डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर जैकब चेज (जिनकी पिछली फिल्म कम प्ले भी हॉरर थ्रिलर थी) ने स्क्रिप्ट को डेविड लेस्ली जॉनसन-मैकगोल्ड्रिक के साथ लिखा है. प्रोडक्शन ब्लमहाउस प्रोडक्शंस, स्क्रीन जेम्स और स्टेज 6 फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. सीरीज का पुराना चेहरा लिन शाये (एलिस रेनियर) अपने आइकॉनिक रोल में लौट रही हैं. उनके साथ अमेलिया ईव, ब्रैंडन पेरिया (नोप), मेजी रिचर्डसन-सेलर्स, सैम स्प्रुएल और आइलैंड ऑस्टिन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. 

Advertisement

इंसिडियस फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2010 में जेम्स वैन की डायरेक्टोरियल फिल्म से हुई थी, जिसने ‘द फर्दर' और एस्ट्रल प्रोजेक्शन जैसे कॉन्सेप्ट को पॉपुलर बनाया. उसके बाद इंसिडियस: चैप्टर 2, इंसिडियस: चैप्टर 3, इंसिडियस: द लास्ट की और इंसिडियस: द रेड डोर आईं. हर फिल्म ने हॉरर जॉनर में नई ऊंचाइयां छुईं. इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर वादा करती है कि इस बार द फर्दर सिर्फ सपनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि असली दुनिया में घुस आएगा.

Featured Video Of The Day
होर्मुज से नहीं गुजरेगा अब कोई भी जहाज! मिडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है 'महायुद्ध'?