भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच है 15 फरवरी को, अब बॉक्स ऑफिस पर तेरा क्या होगा रे O Romeo

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को होने जा रहा है. लेकिन इससे बॉलीवुड का रोमियो जरूर मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India-Pakistan match vs O Romoe Collection: भारत-पाकिस्तान मैच का ओ रोमियो पर पड़ेगा असर

India-Pakistan match vs O Romoe Box Office Collection: जब भी कभी क्रिकेट मैच होते हैं और खासकर वर्ल्ड कप होता है तो बॉलीवुड की कोशिश टकराव से बचने की रहती है. कुछ समय तक देखा जाता रहा था कि बॉलीवुड इससे बचता रहा है. लेकिन इस बार बॉलीवुड कदम पीछे नहीं हटा रहा है. 13 फरवरी को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो रिलीज हुई है जबकि शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं रिलीज हुई. चलिए तू या मैं का तो पहले ही दिन बैंड बज चुका है. लेकिन ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है. आइए जानते हैं कैसे ओ रोमियो के लिए जरूरी है पहला वीकेंड और कैसा है भारत पाकिस्तान मैच से इसको खतरा.

ओ रोमियो की कहानी

ओ रोमियो की कहानी 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. शाहिद कपूर 'उस्तरा' नाम के एक खतरनाक सुपारी किलर के किरदार में हैं. तृप्ति डिमरी 'अफशां' के रूप में हैं, जिसकी एंट्री उस्तरा की जिंदगी में प्यार और बदले की नई परतें जोड़ती है. नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया भी फिल्म हैं. निर्देशन विशाल भारद्वाज का है. लेकिन फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिले हैं. फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है. ऐसे में इसके ऑडियंस पहले ही लिमिटेड हो गए हैं. 

मैच से लगा ओ रोमियो पर ग्रहण

फिल्म की रिलीज वैलेंटाइन वीकेंड पर हुई, जहां रोमांस की उम्मीद में लोग थिएटर्स पहुंचे. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये कमाए. लेकिन 15 फरवरी रविवार शाम 7 बजे से शुरू होने वाला ICC T20 विश्व कप 2026 का भारत-पाकिस्तान मुकाबला (कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में) शाम के शो पर भारी पड़ सकता है. भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होता है, और टीवी पर इसका लाइव प्रसारण लाखों दर्शकों को घरों में बांध लेता है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि मैच की वजह से शाम 6-7 बजे के बाद थिएटर्स में फुटफॉल काफी कम हो सकता है. संडे की शाम के शो में 30-50% तक ड्रॉप संभव है. ओ रोमियो का बजट कुछ कम नहीं है. विकीपीडिया पर ये 125 से 150 करोड़ रुपये बताया गया है. इस तरह फिल्म को इस वीकेंड मोटी कमाई करनी होगी नहीं तो ओ रोमियो के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी. 

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan | T20 World Cup: PAK के दिग्गज ही बता रहे IND को फेवरेट! Shoaib Malik | Basit Ali