भारत की पहली फिल्म जिसमें एक साथ दिखे थे सबसे ज्यादा ब्रिटिश एक्टर, 7 घंटे 30 मिनट की थी ये फिल्म

यूं तो आपने कई फिल्मों में विदेशी एक्टर्स को देखा होगा लेकिन हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पहली बार एक साथ इतने ब्रिटिश एक्टर्स को कास्ट किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान की लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता आमिर खान की फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म को विश्वास, जुनून और ईमानदारी से तैयार प्रोजेक्ट बताया है. इस फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) में 12 जुलाई को होने वाली है. खबर है कि इस फिल्म फेस्टिवल में कई खास कार्यक्रम होंगे. इनमें आमिर खान के साथ बातचीत, कॉमेडी शो ‘गुडनेस ग्रैसियस मी' का रीयूनियन, यूरोप का पहला भारतीय एआई और फिल्म शोकेस, और स्वतंत्र (इंडी) फीचर फिल्मों के शॉर्ट फिल्मों के यूके प्रीमियर भी शामिल हैं. ये आयोजन ब्रिटेन के पांच अलग-अलग शहरों में किए जाएंगे.

फिल्म मेकिंग का अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगे आमिर

समापन समारोह में अभिनेता और फिल्म मेकर आमिर खान एक स्पेशल टॉक सीजन में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम 16 जुलाई को बीएफआई साउथबैंक में आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन ऑस्कर के लिए नामांकित ऐतिहासिक फिल्म ‘लगान' की 25वीं वर्षगांठ से जुड़ा हुआ है. इस मौके पर आमिर खान फिल्म मेकिंग से जुड़े अपने अनुभव भी साझा करेंगे.

Photo Credit: Aamir Khan Productions/Instagram

चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर सुपरस्टार बनने तक का आमिर का सफर

इस विशेष बातचीत में वे अपने अब तक के करियर पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें उनके बाल कलाकार के रूप में शुरुआत से लेकर आज दुनिया के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल होने तक का सफर शामिल होगा. आमिर खान अपनी फिल्मों के उस सफर पर भी बात करेंगे, जिनमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी प्रभावी तरीके से दिखाया गया है.

फिल्म के बारे में आमिर खान ने कहा, “‘लगान' के 25 साल पूरे होना मेरे लिए बेहद भावुक पल है. इस सफर का मतलब शब्दों में बयां करना मुश्किल है. हमने यह फिल्म पूरे विश्वास, जुनून और ईमानदारी के साथ बनाई थी. कभी नहीं सोचा था कि इसे इतना प्यार मिलेगा और इतने सालों बाद भी यह लोगों के दिलों में बनी रहेगी. मुझे खुशी है कि इस खास मौके पर इसकी स्क्रीनिंग के जरिए इस उपलब्धि को मनाया जा रहा है. यह देखना बहुत खास है कि ‘लगान' आज भी अलग-अलग पीढ़ियों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के दर्शकों से जुड़ रही है.”

Advertisement

लगान से जुड़ी दिलचस्प बात

Imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक लगान हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक साथ इतने ब्रिटिश एक्टर्स को लिया गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले कट में यह फिल्म सात घंटे 30 मिनट की बनकर तैयार हुई थी. इसके बाद इसे एडिट कर तीन घंटे 44 मिनट में समेटा गया. 

Featured Video Of The Day
जैसलमेर में फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण कर की हत्या
Topics mentioned in this article
Lagaan
Aamir Khan
Entertainment
Bollywood