इम्तियाज अली की बेटी ने कर ली सगाई, बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने फिल्मी स्टाइल में पहनाई अंगूठी

इम्तियाज अली की बेटी इदा ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है. इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इम्तियाज अली की बेटी की हो गई सगाई
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. इदा ने हाल में इसकी की अनाउंसमेंट की. उन्होंने नॉर्वे की हालिया ट्रिप के दौरान पहाड़ों में हुए प्रपोजल की झलकियां भी शेयर कीं. यह अनाउंसमेंट रविवार (12 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए की गई जिसमें कृष, इदा को प्रपोज करते हुए और इदा खुशी से रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कैमरा कृष की तरफ घुमाने से पहले अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी दिखाई.

इदा ने इस पल को कैप्शन के साथ शेयर किया, "01/07/26" बाद में उन्होंने प्रपोजल की तस्वीरों के साथ एक और पोस्ट शेयर किया. तस्वीरों में कृष अग्रवाल घुटने के बल बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते हुए दिखे. इदा के "हां" कहने के बाद कपल ने उस पल को शेयर किया और यात्रा की तस्वीरों और वीडियो के जरिए सगाई को ऑफिशियल किया.

इस अनाउंसमेंट पर कमेंट सेक्शन में इदा के दोस्तों और फॉलोअर्स से बधाई मैसेजेस मिले. एक्ट्रेस खुशी कपूर ने लिखा, "सो क्यूट". बधाई देने वालों में संजना सांघी, एहसास चन्ना, खुशी कपूर, ओरी और आलिया कश्यप भी शामिल थे. इदा ने भी अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग को अपनाया है. वह 'माया', 'लिफ्ट' और 'थाई मसाज' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जानी जाती हैं. उनकी सगाई की पोस्ट ने न केवल प्रपोजल पर बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती मौजूदगी पर भी ध्यान अट्रैक्ट किया.

Advertisement

इम्तियाज अली का लेटेस्ट प्रोजेक्ट

इस बीच, इम्तियाज अली की लेटेस्ट फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को देश भर के दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम किरदारों में हैं. पर्सनल हिस्ट्री और बंटवारे की बैकड्रॉप पर आधारित यह पीरियड ड्रामा 95 वर्षीय इशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जिन्हें मौजूदा पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है.

यह भी पढ़ें: राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी 62 की उम्र में दिखती हैं ऐसी, रीक्रिएट किया वही पुराना लुक, फैन्स बोले- वाह

Advertisement

जैसे-जैसे बंटवारे से पहले की उनकी जिंदगी की यादें वापस आती हैं, उनका पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ द्वारा अभिनीत) परिवार के लंबे समय से दबे रहस्यों को उजागर करने के लिए इंग्लैंड से वापस आता है. इशर की भावनात्मक यात्रा से जुड़ा रहस्य ही कहानी का मुख्य हिस्सा है.

Featured Video Of The Day
ट्विशा शर्मा केस में AIIMS का बड़ा खुलासा: 11 पन्नों की सीलबंद रिपोर्ट में कैद है मौत का खौफनाक सच
Topics mentioned in this article
Imtiaz Ali
Imtiaz Ali Daughter
Entertainment
Bollywood
Imtiaz Ali Children