जब ऋतिक रोशन ने बनाया आमिर और सलमान के कद का मजाक, ठहाके लगाकर हंसी थीं प्रियंका चोपड़ा

करण जौहर के शो में ऋतिक रोशन ने आमिर और सलमान खान को लेकर मजाकिया कमेंट किया था, जिस पर प्रियंका चोपड़ा जोर से हंस पड़ीं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों के पुराने इंटरव्यू में कई बार ऐसे मजेदार मोमेंट्स कैद हो जाते हैं जो सालों बाद भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. खासतौर पर तब जब किसी स्टार का जवाब इतना अनएक्सपेक्टेड और मजाकिया हो कि सामने बैठे लोग भी अपनी हंसी कंट्रोल न कर पाएं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक पुराना वीडियो क्लिप फिर वायरल हो रहा है. इसमें करण जौहर के एक सवाल पर ऋतिक रोशन ने आमिर खान और सलमान खान की हाइट को लेकर ऐसा मजाक कर दिया कि बगल में बैठीं प्रियंका चोपड़ा ठहाके लगाकर हंस पड़ीं.

‘आमिर या सलमान, किसके साथ काम करना चाहेंगे?'

वीडियो में करण जौहर, ऋतिक रोशन से पूछते हैं कि अगर मौका मिले तो वे आमिर खान और सलमान खान में से किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगे. सवाल सुनते ही ऋतिक बिना रुके मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “वे दोनों ही एक ही कद के हैं.” ऋतिक का जवाब सुनते ही प्रियंका चोपड़ा जोर से हंसने लगती हैं, जबकि करण जौहर भी मुस्कुराने लगते हैं.  यहां “हाइट” शब्द का मतलब उनके स्टारडम या स्तर से भी निकाला जा सकता है और ‘ऊंचाई' से भी. हालांकि सलमान खान और आमिर खान की हाइट कई बॉलीवुड सितारों के मुकाबले कम भी है. 

अब ऋतिक रोशन के इस जवाब का असली मतलब क्या था, ये तो वही बेहतर जानते होंगे. लेकिन प्रियंका चोपड़ा जिस तरह इस बात पर खिलखिलाकर हंस पड़ीं, उससे सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इसे दोनों स्टार्स के कद पर किए गए मजाक से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोग ऋतिक रोशन की हाजिरजवाबी और उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स पर हल्का-फुल्का मजाक बता रहे हैं.

Advertisement

शाहरुख खान का नाम भी जोड़ रहे लोग

दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में करण जौहर ने सिर्फ आमिर खान और सलमान खान का नाम लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग इस क्लिप को शाहरुख खान से भी जोड़कर शेयर कर रहे हैं. दरअसल तीनों खान स्टार्स की हाइट को लेकर इंटरनेट पर पहले भी कई बार मीम्स और मजाक वायरल हो चुके हैं.

ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी रही थी सुपरहिट

ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने ‘कृष', ‘कृष 3' और ‘अग्निपथ' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यही वजह है कि दोनों के पुराने इंटरव्यू और फन मोमेंट्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी!; गुस्साए लोगों ने किया पायधुनी थाने का घेराव, फांसी की मांग
Topics mentioned in this article
Hrithik Roshan
Salman Khan
Aamir Khan
Shah Rukh Khan
Aamir Khan Height
Priyanka Chopra
Hrithik Roshan Made Fun Of Khans
Hrithik Roshan Throwback Video
Hrithik Roshan Height