अस्पताल में हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, सबा आजाद ने बताया जिंदगी के 14 सबसे बुरे दिन, कहा- 4 किलो वजन घट गया

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वह अस्पताल में हैं, जिसके कारण उनका 4 किलो वजन घट गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड हैं सबा आजाद
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में हैं. वहीं इस मुश्किल दिनों में उनके बॉयफ्रेंड उनका ख्याल रख रहे हैं और उनके हौंसलों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि बीमारी के कारण उनका 4 किलो वजन घट गया है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने ऋतिक रोशन द्वारा खींची हुई फोटो शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं नजर आ रही हैं. पोस्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन की झलक दिखाई और सभी को सलाह दी कि वह अपनी सब्जियों और फ्रूट को खाने से पहले जरुर धोएं. 

अस्पताल में हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद

इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी जिंदगी के 14 सबसे बुरे दिन. Cyclospora cayetanensis. तुम बहुत ही घटिया चीज हो!! मेरे जैसी इंसान के लिए, जो सिर्फ घर का खाना खाती है और अपनी पानी की बोतल हर जगह साथ रखती है. यह पेट का इन्फेक्शन अचानक कहीं से आ गया और वह भी साल के सबसे बिजी वक्त में. मैंने दो हफ्तों में 4 किलो वजन कम कर लिया है, जो मेरे पास पहले से ही ज्यादा नहीं था और अब मैं मुश्किल से चल भी पा रही हूं. एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स लगा रही थी, भारी वजन उठा रही थी और अगले ही दिन मेरा शरीर आधा रह गया, और मुझमें इतनी भी ताकत नहीं बची कि एक मामूली-सी टूथपिक भी उठा सकूं. वजन उठाने की तो बात ही छोड़िए. इसलिए, प्लीज, अपने पेट की हेल्थ के लिए, अपनी सलाद की पत्तियों और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी ही उन पर निर्भर करती हो. क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा ही होता है!! हमारा नया तरीका है- बेकिंग सोडा + वेजी वॉश (Herbal स्ट्रैजी का एक अच्छा वेजी वॉश आता है).

ये भी पढ़ें- करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा हॉल बुक कराकर देखी धुरंधर 2, रिलीज के 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा- ये नया डायरेक्टर है, बॉक्स ऑफिस तोड़के घुसेगा

Advertisement

प्रीति जिंटा और अन्य सेलेब्स ने कहा- गेट वेल सून

आगे उन्होंने लिखा, ऋतिक रोशन, जिन्होंने मेरे बहुत ज्यादा चिड़चिड़े मूड को भी ठीक रखा और जो हमेशा सबसे मुश्किल हालात में भी मजाक का कोई न कोई पहलू ढूंढ़ ही लेते हैं. PS - मैं असल में उतनी कमजोर या छोटी नहीं हुई हूं जितनी यहां फोटो में दिख रही हूं असल में यह बिस्तर बहुत बड़ा है और फोटो का एंगल भी काफी चौड़ा है. सबा आजाद के इस पोस्ट पर सेलेब्स ने हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने दिया, गेट वेल सून स्वीट हार्ट, जायद खान ने लिखा, हैप्पी हीलिंग, आप जल्द ठीक हो जाओगी. अली फजल ने लिखा, ओह गॉड सबा. अच्छे से ख्याल रखें. 

ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने बताई ड़ेढ साल की बेटी को थी डीडीएच बीमारी, कहा- आप सही से चल और भाग नहीं पाते हो

Advertisement
Featured Video Of The Day
KP Oli Arrest News: नेपाल के पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार | BREAKING