83 साल की उम्र में खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने फैंस को बताया सीक्रेट

अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. पोस्ट किए पुराने वीडियो में अमिताभ बच्चन आमजन को अपने स्वास्थ्य का राज बताते हुए रोजाना योग करने की सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
83 साल की उम्र में खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन

विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है. मंत्रालय नए योगासनों की विस्तृत जानकारी, उनके फायदे और सही करने की विधि साझा कर आम लोगों को योग के प्रति लगातार प्रेरित कर रहा है. इसी क्रम में मंत्रालय ने अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. पोस्ट किए पुराने वीडियो में अमिताभ बच्चन आमजन को अपने स्वास्थ्य का राज बताते हुए रोजाना योग करने की सलाह दे रहे हैं. 

कैसे फिट रहते हैं अमिताभ बच्चन

मंत्रालय ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “अमिताभ बच्चन से मिली प्रेरणा, जो आज आपको मैट पर ले आएगी यानी आप योगासन के प्रति उत्सुक होंगे. जब इस दिग्गज हस्ती ने खुद एक समृद्ध जीवन का अपना राज साझा किया था.” वहीं, वीडियो में अमिताभ बच्चन स्पष्ट शब्दों में कहते नजर आते हैं, “मैं हर रोज योग करता हूं. इसने मेरे जीवन को संवारा और समृद्ध किया है. योग को अपनाकर जीवन को उसकी पूरी क्षमता के साथ जिया जा सकता है. ध्यान रखें कि योग हमेशा उचित मार्गदर्शन और परामर्श के साथ ही करना चाहिए.”

योग का बताया महत्व

आयुष मंत्रालय का यह कदम विश्व योग दिवस (21 जून) की तैयारियों को और मजबूत बनाता है. मंत्रालय पहले भी कई योग गुरुओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सेलिब्रिटीज के माध्यम से योग के महत्व पर जागरूकता फैला रहा है. जो न केवल युवा बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के लिए फायदेमंद है. वास्तव में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास के लिए भी बेहद उपयोगी है. नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और ऊर्जा का स्तर बना रहता है. आयुष मंत्रालय विभिन्न योगासनों की विधि, सावधानियां और लाभों पर लगातार जानकारी दे रहा है.
 

Featured Video Of The Day
क्या दुनिया में महासंकट आने वाला है? 'ऑपरेशन काला पानी' ... EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan Lifestyle
Amitabh Bachchan Fitness
Amitabh Bachchan News
World Yoga Day