हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सिडेंट में मौत, ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, बुरी तरह टूट गए सिंगर सोशल मीडिया पर लिखा भोलेनाथ महर करो

हनी सिंह के भतीजे विदित औलक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इस हादसे के दौरान विदित का एक दोस्त भी साथ मौजूद था. दोनों हादसे के बाद कार में मृत पाए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनी सिंह के भतीजे विदित औलक की कार एक्सिडेंट में मौत
Social Media
नई दिल्ली:

हनी सिंह के भतीजे विदित आलोक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. विदित का एक्सिडेंट पंजाब के जालंधर में रविवार सुबह हुआ. विदित के साथ कार में उनका एक दोस्त भी था. ये दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. जब तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई. इस टक्कर में विदित की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. वहीं हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. उनकी पोस्ट से साफ है कि उन्हें इस खबर ने गहरा सदमा दिया है.

बता दें कि विदित ओलक, हनी सिंह के भतीजे थे. वे पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे. विदित के साथ उनके जिस दोस्त की मौत हुई उसकी पहचान पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवार के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे में छपी खबर की मानें तो रविवार सुबह हुआ ये हादसा पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाइओवर पर हुआ. विदित और आरव वोक्सवैगन कार में सवार थे. उनकी गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी और अचानक फ्लाइओवर पर अपना बैलेंस खो बैठी. गाड़ी लहराते हुए सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई. दोनों किसी जानकार की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. 

हनि सिंह ने इस हादसे की खबर आते ही इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना दुख जाहिर किया. हनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ये मेरे लिए दुखों से भरा दशक है. मैंने अपने भतीजे को खो दिया. यह खबर तोड़ने वाली है. भोलेनाथ महर महर महर. 

अपने पिता के साथ विदित औलक
Photo Credit: social media

पुलिस का बयान, कचरा उठाने के लिए खड़ी थी निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने जानकारी दी कि हादसे की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली. उस समय नगर निगम के कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे. कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी की हुई थी. यह तेज रफ्तार कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी. इस बीच अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. 

Advertisement

कार में सवार थे 5 लोग लेकिन 3 पहले ही उतर चुके थे

SHO ने बताया कि हादसे से पहले वोक्सवैगन कार में 5 लोग सवार थे. हादसे के वक्त कार में केवल दो लोग थे बाकी तीन पहले ही उतर चुके थे. विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया. परिजनों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया. इसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए.

यह भी पढ़ें: शोले का ये एक्टर जब साड़ी पहन आ गया सासू मां के सामने, लड़की बने दामाद को पहचान ही नहीं पाईं मम्मी जी

Advertisement
Featured Video Of The Day
आदिवासी बच्चों के लिए खुद सीखी संथाली भाषा, ग्रामीणों की मदद से दूर की भाषाई दूरी
Topics mentioned in this article
Honey Singh
Honey Singh News
Hindi News
Entertainment
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं