होली पर नहीं करना चाहते रंगों की ठिठोली तो खिड़की से देखें बाहर का नजारा, और OTT पर देखें ये धांसू वेब सीरीज

होली के पहले OTT पर कई नई फ़िल्में रिलीज हुई है, जो अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई जा रही है. होली पर अगर आप रंगों से खेलना पसंद नहीं करते और परिवार के साथ ओटीटी देखते हुए चिल करना चाहते हैं, तो ओटीटी पर ये लेटेस्ट फिल्में और वेबसीरीज उपबल्ध हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT पर देखें ये धांसू वेब सीरीज
नई दिल्ली:

होली के पहले OTT पर कई नई फ़िल्में रिलीज हुई है, जो अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई जा रही है. होली पर अगर आप रंगों से खेलना पसंद नहीं करते और परिवार के साथ ओटीटी देखते हुए चिल करना चाहते हैं, तो ओटीटी पर ये लेटेस्ट फिल्में और वेबसीरीज उपबल्ध हैं. कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'एक्यूज्ड' से लेकर तमिल क्राइम थ्रिलर 'थडायम' और दिल को छू लेने वाली मराठी फ़िल्म 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' तक, हर तरह के जॉनर पसंद करने वालों के लिए कुछ न कुछ शामिल है.

अक्यूज्ड

अनुभूति कश्यप की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में कोंकणा सेन शर्मा हैं, जो एक जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट हैं, जिनकी ज़िंदगी और करियर गंभीर सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोपों में उलझ जाते हैं. इस ड्रामा में प्रतिभा रांटा भी कोंकणा की पार्टनर हैं, जो शक और दबाव से जूझ रही हैं. यह नेटफ्लिक्स पर अवलेबल है.

थडायम

यह तमिल क्राइम थ्रिलर ड्रामा बेरहमी से हुई हत्याओं की एक सीरीज़ पर फ़ोकस करता है, जिससे गांवों में बहुत डर पैदा होता है. हत्यारा चालाक है और कोई सुराग नहीं छोड़ता. वह लोगों की शादियों से जुड़ी निशानी चुराता है. इसे जी5 पर देखा जा सकता है.

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम

यह एक मराठी भाषा का ड्रामा है, जिसे हेमंत धोमे ने डायरेक्ट किया है. यह प्रिंसिपल दिनकर शिर्के (सचिन खेडेकर) की कहानी है, जो एक मराठी-मीडियम स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए पुराने स्टूडेंट्स के साथ फिर से मिलता है, और रीजनल भाषा की पढ़ाई और कॉर्पोरेट इंग्लिश-मीडियम स्कूलों के बढ़ने के बीच के टकराव को दिखाता है. ये जी5 पर उपलब्ध है.

मोनार्क: लिगेसी ऑफ मॉन्स्टर्स सीजन 2

10-एपिसोड की यह सीरीज़ स्कल आइलैंड पर फोकस करती है, जिसमें कर्ट और वायट रसेल की ली शॉ के रूप में वापसी के साथ सीज़न 1 के क्लिफहैंगर को दिखाया गया है. लॉरेंस ट्रिलिंग द्वारा डायरेक्टेड इस सीरीज़ में एना सवाई, कर्ट रसेल, वायट रसेल, कीर्सी क्लेमन्स, रेन वाटाबे और मारी यामामोटो भी हैं. इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.

सीक्रेट स्टोरीज़: रोज़लिन

ये JioHotstar पर उपबल्ध है. सुमेश नंदकुमार की डायरेक्ट की हुई यह एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ है, जो रोज़लिन (संजना दीपू) नाम की एक परेशान टीनेजर की कहानी है. उसे बार-बार बहुत बुरे सपने आते हैं, जिसमें हरी आंखों वाला एक रहस्यमयी आदमी उसे मारने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lebanon में इजरायल के भीषण हमले जारी, Hezbollah के कमांड सेंटर पर हमला : IDF | Iran Israel War