Holi Mubarak: अक्षय कुमार ने खेली भूत होली, जमकर मला रंग, बोले- इस होली, डर और नफरत का भूत भगाइए

Holi Mubarak: होली का त्योहार बॉलीवुड के लिए बेहद खास होता है. होली बॉलीवुड गानों और फिल्मों के बिना अधूरी है.   4 मार्च को होली है. बॉलीवुड के इस त्योहार की तैयारियां जोरों शोर पर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Holi Mubarak: अक्षय कुमार की भूत होली
नई दिल्ली:

Holi Mubarak: होली का त्योहार बॉलीवुड के लिए बेहद खास होता है. होली बॉलीवुड गानों और फिल्मों के बिना अधूरी है.  4 मार्च को होली है. बॉलीवुड के इस त्योहार की तैयारियां जोरों शोर पर हैं. बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हैं. अब अक्षय कुमार ने अपने फैंस को इस त्योहार की बधाई दी है. उन्होंने बेहद खास अंदाज में फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उ्नहोंने फैंस को होली विश की है.

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला' के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में उन्होंने अपकमिंग फिल्म को प्रमोशन करते हुए कुछ अलग अंदाज में फैंस को होली विश किया है. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है ‘राम जी आके भला करेंगे'. अक्षय ने इसी गाने से जुड़े एक सीन को GIF बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है और फैंस को होली की शुभकामनाएं दी. आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह एक भूत के चेहरे पर रंग लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, इस होली, डर और नफ़रत का भूत भगाइए.  खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए. आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं.  Have a safe Holi! 

‘भूत बंगला' रिलीज डेट
‘भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा अक्षय की कई और फिल्में रिलीज के लिए लाइनअप हैं.    
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में राइड शुरू होने के महज 3 मिनट बाद कैसे हुआ हादसा?
Topics mentioned in this article
Holi 2026
Holi 2026 Calendar With Holidays
Holi 2026 3 Or 4 March
Holi 2026 Date
Akshay Kumar