22 साल पहले रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी, 5 सितारों ने ठुकराई, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई ब्लॉकबस्टर

22 साल पहले यानी 9 अप्रैल 2004 को हिंदी सिनेमा की पहले एडल्ट कॉमेडी रिलीज हुई थी. इसे पांच स्टार्स ने ठुकराया था. रिलीज के बाद यह फिल्म बनी बलॉकबस्टर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
22 साल पहले 9 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हासिल की जबरदस्त कामयाबी
नई दिल्ली:

9 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती' ने आज 22 साल पूरे कर लिए हैं. निर्देशक इंद्र कुमार की इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी माना जाता है, जिसने दर्शकों को खुलकर हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर दिया. 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सुपरहिट का दर्जा हासिल किया. फिल्म की कहानी तीन दोस्तों रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और अफताब शिवदासानी की है, जो शादी के बाद अपनी जिंदगी से ऊब चुके हैं. वे अपनी यूनिवर्सिटी के दिनों की मस्ती याद करते हुए एक बार फिर ‘मस्ती' करने का प्लान बनाते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक मर्डर मिस्ट्री इन तीनों दोस्तों को फंसाती है. फिल्म में अजय देवगन स्पेशल अपीयरेंस में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए, जिनका किरदार दर्शकों को खूब भाया.

सिनेमाघरों में सुपरहिट

‘मस्ती' ने उस दौर में बोल्ड डायलॉग्स, डबल मीनिंग वाले जोक्स और एडल्ट ह्यूमर के साथ एक नया ट्रेंड सेट किया. इससे पहले हिंदी सिनेमा में कॉमेडी ज्यादातर फैमिली एंटरटेनमेंट तक सीमित थी, लेकिन ‘मस्ती' ने एडल्ट ऑडियंस को टारगेट किया. फिल्म के गाने जैसे ‘मस्ती मस्ती' और अन्य ट्रैक्स भी काफी पॉपुलर हुए.

यह भी पढ़ें: जया बच्चन ने लिखी फिल्म की कहानी, 2 करोड़ में कमाए 12 करोड़, अमिताभ बच्चन फिर से बन गए थे बॉलीवुड के शहंशाह

पांच सितारों ने ठुकराई फिल्म

मजेदार बात यह है कि फिल्म को शुरू में कई बड़े सितारों ने ठुकरा दिया था. आईएमडीबी के मुताबिक, ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल, बिपाशा बसु, फरदीन खान और सैफ अली खान जैसे टॉप एक्टर्स ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ‘नो' कह दिया था. शायद उस समय एडल्ट कॉमेडी का रिस्क लेने को तैयार नहीं थे. लेकिन इंद्र कुमार ने विवेक ओबेरॉय, अफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख पर भरोसा जताया और फिल्म सफल साबित हुई.

Advertisement

9 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई थी मस्ती मूवी

फिल्म के प्रोडक्शन और मार्केटिंग में भी खास बातें थीं. इंद्र कुमार, जिन्होंने पहले ‘धड़कन', ‘इश्क' और ‘मोहब्बतें' जैसी फिल्में बनाई थीं, इस बार पूरी तरह अलग अंदाज में आए. बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने बजट से लगभग तीन गुना कमाई की, जो उस समय के हिसाब से बहुत अच्छी परफॉर्मेंस थी. 

बन चुकी हैं मस्ती टाइटल से चार फिल्में

मस्ती' ने बाद में फ्रैंचाइजी बनाई. 2013 में आई ग्रैंड मस्ती, 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती और 2025 में मस्ती 4 आई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुईं. पहली फिल्म का मुकाबला कोई भी फिल्म नहीं कर सकी.

Advertisement

मस्ती साबित करती है कि कभी-कभी बड़े नाम से ज्यादा स्क्रिप्ट और सही कास्टिंग मायने रखती है. पांच टॉप स्टार्स के ‘नो' कहने के बावजूद ‘मस्ती' ने दर्शकों का दिल जीत लिया और आज 22 साल बाद भी इसे क्लासिक एडल्ट कॉमेडी के रूप में याद किया जाता है.

Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Hindi Cinema First Adult Comedy
Masti Movie
Masti 2004
9 April