25 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने बदली जीतेंद्र-श्रीदेवी की तकदीर, इस जोड़ी ने 5 साल में की 16 फिल्में, 13 रहीं हिट

25 फरवरी 1983 को एक फिल्म रिलीज हुई. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने जीतेंद्र और श्रीदेवी की तकदीर ही बदल डाली. जानतें हैं इस एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म का नाम.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
43 साल पुरानी इस फिल्म से बनी जीतेंद्र और श्रीदेवी की सुपरहिट जोड़ी
नई दिल्ली:

25 फरवरी वो तारीख है जब बॉलीवुड में ‘हिम्मतवाला' ने 1983 में धमाल मचा दिया था. जीतेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी वाली ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म ना सिर्फ सुपरहिट हुई, बल्कि 1980 के दशक की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्मों में शुमार हो गई. इस फिल्म को इसके म्यूजिक की वजह से भी खूब पसंद किया गया. इस फिल्म के साथ ही जीतेंद्र और श्रीदेवी की ऐसी जोड़ी बनी जिसने सिनेमा के इतिहास में गदर मचाकर रख दिया. आइए जानते हैं हिम्मतवाला से जुड़़े कुछ मजेदार किस्से.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के 15 बच्चों की देखभाल करने वाली राधा भाभी की 10 फोटो, भतीजी की शादी में पति के साथ यूं मिलाया कंधे से कंधा

हिम्मतवाला का पहले नाम था जबरदस्ती

जब इस फिल्म को लॉन्च किया गया तो उस समय इसका नाम 'जबरदस्ती' था. लेकिन बाद में इसका टाइटल बदलकर हिम्मतवाला कर दिया गया. ये फिल्म असल में 1981 की तेलुगु फिल्म 'ओरिकी मोनगाडु' की रीमेक थी, जिसे भी डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव ने बनाया था. इसमें कृष्णा और जया प्रदा लीड रोल में थे. 

हिम्मतवाला (1983) फुल मूवी देखने के लिए यहां क्लिक करें

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिम्मतवाला को जीतेंद्र ने हिंदी में इतना धमाकेदार बनाया कि ये बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ कमाई कर गई. 1980 के दशक की टॉप कमर्शियल हिट्स में से एक थी. 150 मिनट की इस फिल्म का बजट लगभग तीन करोड़ रुपये बताया जाता है. इस तरह फिल्म ने जमकर कमाई की थी. 

जीतेंद्र की बदल डाली तकदीर

जीतेंद्र के लिए हिम्मतवाला करियर का टर्निंग पॉइंट थी. 'दीदार-ए-यार' जैसी फ्लॉप के बाद 'हिम्मतवाला' ने उन्हें 1980 के दशक का बैंकेबल स्टार बना दिया. जीतेंद्र और श्रीदेवी ने 1983-88 के बीच 16 फिल्में कीं, जिनमें से 13 हिट थीं और 'हिम्मतवाला' इस कड़ी में पहली फिल्म थी. डायरेक्टर राघवेंद्र राव को जीतेंद्र ने अपना 'लकी डायरेक्टर' माना, उनके साथ 11 में से 10 फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. सिर्फ 'कामयाब' फ्लॉप हुई.

सुपरफ्लॉप रीमेक

जीतेंद्र और श्रीदेवी की 1983 की हिम्मतवाला का रीमेक 2013 में बना. इसका निर्देशन साजिद खान ने किया. इसमें अजय देवगन और तमन्ना को लीड में लिया गया. लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप रही. विकीपीडिया पर इसका बजट लगभग 68 करोड़ रुपये बताया गया है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 68.87 करोड़ रुपये कमाए थे. इसलिए कहा जाता है कि किसी भी फिल्म का अंधानुकरण करके उसका रीमेक बनाना हमेशा फायदे का सौदा नहीं रहता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Vs America | USS Gerald Ford | Toilet: क्यों रो रहे ईरान के खिलाफ समुद्र में तैनात US के सैनिक?
Topics mentioned in this article