Sonia Birje Photo: एक वक्त था जब जंगलों में दौड़ते 'टार्जन' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी. एडवेंचर्स ऑफ टार्जन (Adventures of Tarzan) फिल्म से रातोंरात स्टार बने हेमंत बिरजे को उस दौर में अलग पहचान मिली थी. लेकिन समय बदला, चेहरे बदले और अब कहानी उनकी बेटी तक पहुंची, जो फिल्मों में आई जरूर, पर लंबी रेस नहीं दौड़ सकीं. हेमंत बिरजे की बेटी सोनिया सईद बिरजे ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. शुरुआत में उम्मीदें काफी थीं, क्योंकि बैकग्राउंड फिल्मी था और पिता का नाम भी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना था. लेकिन सोनिया का करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया.
3 फिल्मों में सिमटा करियर
सोनिया ने साल 2011 में फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन से बॉलीवुड में एंट्री ली. लेकिन वे कुछ खास पहचान नहीं बना सकीं. 2025 में वे दीपक तिजोरी की फिल्म टिप्सी में भी नजर आई. लेकिन ये फिल्म भी बुरी तरह से असफल साबित हुई. इस बीच उन्होंने एक तेलुगू फिल्म भी की थी. लेकिन अभी वे फिल्मों से दूर की नजर आ रही हैं. सोनिया एक फिटनेस फ्रीक है और वो अपनी फिटनेस वीडियोज के साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं, जहां उनके लाखों फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स हैं. इसके अलावा वे मॉडलिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी जुड़ी रही हैं. लेकिन बड़े पर्दे पर वह वैसी पहचान नहीं बना सकीं, जैसी उनके पिता ने अपने दौर में बनाई थी.
कोई नई बात नहीं
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार के बच्चे को वही सफलता नहीं मिल पाई जो उनके माता-पिता को मिली थी. बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां मजबूत बैकग्राउंड के बावजूद करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. हेमंत बिरजे को ‘इंडियन टार्जन' के तौर पर याद किया जाता है और उनकी फिल्म आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा मानी जाती है. वहीं उनकी बेटी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद सफलता की कोई गारंटी नहीं होती.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के 9 करोड़ चेक बाउंस केस में नया ट्विस्ट, कोर्ट ने एक्टर को दी चेतावनी, कहा- जज को कमजोर मत समझना